फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएनबी मैनेजर को पीटा, बंधक बनाया

Sun, 11 Dec 2016 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
प्रदर्शन
विज्ञापन
पब्लिक ने उन्हें बैंक की सीढ़ियों पर गिरा दिया। उनके कपड़े फाड़ने लगे। वो तो अच्छा यह हुआ कि कुछ ही पल में आससास के दुकानदार उन्हें बचाने दौड़ पड़े। पुलिस भी पहुंच गई। खींचतान कर रही पब्लिक ने उन्हें छोड़ दिया। तब तक उनकी हालत बिगड़ गई। वे घबरा गए थे। उन्हें सहकर्मियों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत ठीक होने के बाद वह बहजोई स्थित अपने घर चले गए। पूरे दिन पीएनबी की शाखा बंद रही। उधर, चंदौसी में पीएनबी के प्रबंध को बंधक बना लिया। 
विज्ञापन



संभल की सरथल चौकी ब्रांच में सवा नौ बजे हंगामा हुआ। उस वक्त बैंक के बाहर 30-40 लोग थे। असिस्टेंट मैनेजर चंद्रप्रकाश जैन पहुंचे। पब्लिक ने कैश की मांग की। जब तक वह कुछ बोल पाते तब तक पब्लिक में से ही आवाज आई। इन्हें मारो, कपड़े फाड़ो। वे अपना बचाव करते तब तक उन्हें किसी धक्का दिया वे सीढ़ियों पर गिर गए। लोग उन्हें घेरे हुए थे। तभी किसी तरह से उन्होंने बैंक के शाखा प्रबंधक आरके सिंह को फोन किया। आरके सिंह बाहर थे। उन्होंने तत्काल आसपास के दुकानदारों को फोन कर दिया। इसके बाद दुकानदार बचाव के लिए पहुंचे। तभी कोतवाली की पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने उप शाखा प्रबंधक को भीड़ के प्रकोप से बचाया और उन्हें सुरक्षित निकाला।

लेकिन तब तक वे काफी बदहवास थे और घबरा गए थे उन्हें तत्काल संभल के एक निजी अस्पताल में लाया गया। एक दो घंटे बाद हालात सामान्य हुई तो उन्हें बहजोई स्थित उनके घर भेजा गया। घटना के बाद बैंक कर्मचारी काफी डर गए वे बैंक खोलने तक का साहस नहीं कर सके। इस दौरान पब्लिक ने बैंक के बाहर प्रदर्शन किया। कैश दिलाने की मांग की पर कोई सफलता नहीं मिली। कोतवाली के कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन



चंदौसी में पीएनबी के पुरानी पैंठ स्थित शाखा के प्रबंधक अभिषेक वर्मा समेत स्टाफ को कतारों में खड़े लोगों ने शुक्रवार को सुबह करीब 10:30 बजे बंधक बना लिया। कतारों में लगे लोगों को नो कैश का मैसेज मिला तो आक्रोश पनप गया। कतारों में खड़े लोगों ने बैंक प्रबंधक समेत स्टाफ के अंदर जाते ही चैनल बंद कर दिया। अंदर से बाहर और बाहर से अंदर जाने पर पूरी तरह से रोक लगा दी। इसके बाद प्रबंधक अभिषेक वर्मा ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद भीड़ के आक्रोश को शांत कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें