फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पं. उपाध्याय के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

सार

चंदौसी में माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री के आवास पर भाजपाइयों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती उत्साहपूर्वक मनाई। इस अवसर पर उनके विचारों और आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में कई प्रमुख नेता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदाैसी। माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री के आवास पर बृहस्पतिवार को भाजपाइयों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई। इसके अलावा पार्टी के विभिन्न शक्ति केंद्रों और बूथों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। भाजपाइयों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


इस अवसर पर राज्यमंत्री गुलाब देवी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने व्यक्ति, समाज और राष्ट्र को एक सूत्र में जोड़ते हुए आर्थिक विकास के साथ-साथ नैतिक और सांस्कृतिक उत्थान पर बल दिया। उनके सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और अंत्योदय के विचार आज भी हर देशभक्त के लिए प्रेरणा बने हुए हैं। भाजपा नगर अध्यक्ष अंकुर अग्रवाल ने कहा कि पंडित उपाध्याय कार्यकर्ताओं के सम्मान और समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के पक्षधर थे। उन्होंने जनसंघ को संगठन की नई दिशा दी और अपने विचारों से पार्टी को मजबूत बनाया।
कार्यक्रम संयोजक अभिनव शर्मा ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय ने अपना पूरा जीवन गरीब, वंचित और पिछड़े वर्गों की उन्नति के लिए समर्पित किया।
इस अवसर पर पूर्व एमएलसी परमेश्वर लाल सैनी, चंद्रपाल सिंह, राजकुमार कश्यप, अंकित जैन, मनोज कठेरिया, डॉ. टीएस पाल, तरुण नीरज, संजय बंसल, ज्ञानप्रकाश शर्मा, शीला सागर, आशा गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें