फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: इंटर स्कूल आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Mon, 12 Aug 2024 02:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। जिला आर्म रेसलिंग एसोसिएशन संभल की ओर से इंटर स्कूल आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप का आयोजन बहजोई रोड स्थित निजी धर्मशाला में किया गया। जिसमें खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में राजेश कुमार सरस्वती, आरआरके, एंग्लोवेदिक स्कूल बहजोई, डीएवी बबराला, ग्लोबल हैरिटेज, सीआईसी इंटर कालेज, नानक चंद इंटर कॉलेज, एफआरइंटर कॉलेज, सिल्वर स्टोन पब्लिक स्कूल आदि के लगभग 300 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जूनियर वर्ग में 45 किलो भार वर्ग में अमित ने गोल्ड व नवनीत ने सिल्वर, सौरभ ने कांस्य पदक जीता। 50 किलो भार वर्ग में गौतम ने गोल्ड, अंकेश ने सिल्वर और जुबैर ने कांस्य पदक जीता। 55 किलो भार वर्ग में अर्श ने गोल्ड व प्रताप ने सिल्वर और संदीप ने कांस्य पदक जीता। साथ ही 60 किलो भार वर्ग में चमन ने गोल्ड व रूद्र प्रताप सिंह ने सिल्वर और आदेश ने कांस्य पदक जीता। 65 किलो भार वर्ग में प्रियम ने गोल्ड व विराज शर्मा ने सिल्वर और अनुज ने कांस्य पदक जीता। 70+ किलो भार वर्ग में अली ने गोल्ड व प्रांजल यादव ने सिल्वर और दक्ष कुशवाह ने कांस्य पदक जीता। इसके साथ ही सीनियर वर्ग में 45 किलो भार वर्ग में विशाल ने गोल्ड व अजय मीना ने सिल्वर और प्रिंस कश्यप ने कांस्य पदक जीता। 50 किलो भार वर्ग में शेखर ने गोल्ड व शाहजहां ने सिल्वर और जोगेश ने कांस्य पदक जीता। 55 किलो भार वर्ग में अमन ने गोल्ड व अनुज गुप्ता ने सिल्वर और राहुल ने कांस्य पदक जीता। 60 किलो भार वर्ग में देवेश ने गोल्ड व फैजल ने सिल्वर और शिवम ने कांस्य पदक जीता । 65 किलो भार वर्ग में अभिषेक मौर्य ने गोल्ड व शिवम यादव ने सिल्वर और धर्मेंद्र ने कांस्य पदक जीता। 70+ किलो ज्यादा भार वर्ग में लव चौधरी ने गोल्ड और सनी कुमार ने सिल्वर और आशीष यादव ने कांस्य पदक जीता। मुख्य अतिथि अंकित मिश्रा व बाटा बाबू ने विजेताओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर आर्म रेसलिंग सचिव आशु शर्मा, राजेश कुमार, भूमिका, अनिकेत, शिवम सिंह, अजय कुमार मिश्रा, विराज शर्मा, आयुष यादव, संजीव यादव, राहुल सिंह, नितिन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें