फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय के लिए चिह्नित जमीन का तकनीकी टीम ने किया निरीक्षण

Mon, 12 Aug 2024 02:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई (संभल)। मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय के लिए चिह्नित जमीन का रविवार को निर्माण एजेंसी की तकनीकी टीम ने निरीक्षण किया। तकनीकी टीम ने चिह्नित जमीन की डीपीआर बनाकर शासन को भेजने की बात कही है।
विज्ञापन

बहजोई के गांव आनंदपुर में करीब 25 करोड़ रुपये की लागत से मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय के निर्माण के लिए शासन ने अनुमति दे दी है। रविवार को जिला समंवयक, निर्माण सचिन सक्सेना के साथ निर्माण एजेंसी यूपी सिडको मुरादाबाद के सहायक अभियंता फुरकान मलिक, अवर अभियंता महेंद्र सिंह व आर्किटेक्ट फजील अहमद गांव पहुंचे और विद्यालय के लिए चिह्नित की गई जमीन का जायजा लिया। लेखपाल सचिन मित्तल ने तकनीकी टीम को जमीन की पैमाइश से जुड़ी जानकारी दी। जिला समंवयक ने बताया कि विद्यालय के निर्माण के लिए 29.5 बीघा जमीन मिल गई है। इसमें करीब 2.5 बीघा जमीन पर गड्ढा होने के कारण सोएल फिलिंग के लिए अलग से एस्टीमेट बनकर जाएगा। उन्होंने बताया कि जमीन का जायजा लेने के बाद तकनीकी टीम की ओर से विद्यालय के निर्माण के लिए अनुमति दे दी है। अब निर्माण एजेंसी की ओर से डीपीआर बनाकर शासन को भेजी जाएगी।
15 सौ विद्यार्थियों की होगी क्षमता
जिला समंवयक निर्माण सचिन सक्सेना ने बताया कि प्री-प्राईमरी से इंटर तक की कक्षाओं के मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय में 1500 विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान की जाएगी। इसको लेकर विद्यालय में करीब 30 कक्षा कक्षों का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा विद्यार्थियों को लैबोरेट्री, लाइब्रेरी व डायनिंग हॉल समेत बास्केट व बॉलीबॉल कोड, इंडोर गेम का मैदान, बाईफाई व यातायात के बस की सुविधा भी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें