बहजोई (संभल)। नगर के बड़ा मैदान पर चल रहे स्वर्गीय कुलदीप कुमार टीटू मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के ऑल यूपी चैलेंज कप के फाइनल मुकाबले में अमरोहा को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा करने वाली जोया की टीम को समारोह पूर्वक शील्ड व मेडल देकर पुरस्कृत किया गया।
शुक्रवार की देर शाम तक चले पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान मुख्य अतिथि विकास वार्ष्णेय समेत टूर्नामेंट कमेटी के पदाधिकारी जयदीप उस्ताद, राकेश यादव, लईक अहमद व नवदीप बंटी ने विजेता जोया की टीम के कप्तान सलमान को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया। इसके अलावा टीम के खिलाड़ियों में मैन ऑफ द मैच रहे मेहसिन समेत पर्व सिंह, गौरव डागर, हर्षित विश्नोई, राजा, नयन गुप्ता, वाजिद अली, राहिल सैफी, चेतन, आदित्य चाहल व अदनान को पुरस्कृत किया गया। अंपायर प्रदीप नीलकमल व नईम सैफी समेत कंमेंट्रेटर सुशील कुमार शर्मा छोटू व स्कोरर राजू शर्मा को भी पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा कमेेटी सदस्यों में राजू गिरि, चंद्रपाल, नवाजिस, मनीष सतूले, संजय मौर्य, निशांत दीप, हिमालय, रविप्रकाश भारद्वाज तथा मैदान की देखभाल करने वाली टीम को भी पुरस्कृत किया गया। वहीं नागर हॉस्पिटल मेरठ की ओर से दोनों टीमों के खिलाड़ियों को ड्रेस किट दी गई। इसके अलावा पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन कर मैन ऑफ द सीरीज का खिताब पाने वाले बुलंदशहर के खिलाड़ी अनुभव सिंह को भी शील्ड दी गई।