फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की आवाज दबाना चाहती है सरकार-सचिन नाइक

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल/सिंहपुरसानी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर भारतल गांव में कांग्रेसियों ने जय जवान-जय किसान के नारे के साथ किसान चौपाल का आयोजन किया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव सचिन नाइक ने कृषि कानूनों को किसान विरोधी करार दिया। उन्होंने कहा कि इन कानूनों से किसान ही खुश नहीं है और अपने हितों की रक्षा के लिए सड़कों पर बैठे हैं। किसान सरकार की आंखें खोलना चाहते हैं लेकिन सरकार है किसानों की आवाज को दबाना चाहती है। ऐसा महसूस होता है कि लोकतंत्र नहीं अब राजशाही आ गई है।
विज्ञापन

कांग्रेस संगठन के जिला प्रभारी चौधरी सुखराज ने कहा कि भ्रष्टाचार मिटाने और महंगाई को कम करने की बात कह कर सत्ता में आई भाजपा अब इसके विपरीत काम कर रही है। पूर्व विधायक फूलकुंवर ने कहा कि भाजपा के राज में अराजकता फैली है और डर का माहौल है। जिलाध्यक्ष विजय शर्मा, शहर अध्यक्ष तौकीर अहमद, हिलाल अख्तर, डा. हरिओम सागर, कल्पना सिंह, हम्माद मोबीन, सुनील यादव ,प्रेम शंकर मौर्य, अरविंद प्रधान, वरीद वारसी, कौशल सराफ, मरगूब आलम, इतरत हुसैन बाबर ,अकील अहमद, सुधीर राघव, सत्यपाल यादव, सोनू शर्मा, चौधरी मनोज, मोहम्मद अंसार, तिलक सिंह, चुन्नी लाल सैनी, सलमान तुर्की ,हाजी रईस, अशरफ अली, डा. मरगूब आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें