चंदौसी। एसएम इंटर कॉलेज के छात्र पीयूष कुमार आजाद का चयन सीके नायडू ट्राफी के लिए प्रदेशीय क्रिकेट टीम में हुआ है। पीयूष ने 2023 में 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है। छात्र विद्यालय स्तर पर संकुल, जनपद, मंडल स्तरीय व क्रिकेट प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करता था। मंगलवार को छात्र के विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्य राजेश कुमार गुप्ता व शिक्षकों ने फूलमाला पहनाकर व मिठाई खिलाकर सम्मानित किया।
विद्यालय के पीटीआई संजीव कुमार, एके सिंह व मनोज कुमार के मार्गदर्शन में पीयूष ने यह मुकाम हासिल किया। विद्यालय से समय-समय पर आवश्यकता होने पर पीयूष को खेल संबंधी सुविधाएं मिलती रहती थी। पीयूष के प्रदेश स्तरीय टीम सीके नायडू में चयनित होने पर विद्यालय के छात्रों में खुशी है। इस दौरान रामप्रकाश, ललित बाबू, सत्यपाल, एके सिंह, विपिन कुमार, विनीता रानी, ममता शर्मा, योगेश बाबू, मनोज कुमार, रूपेश कुमार, मोहम्मद मुकीम, नेम चंद्र, अनूप सिंह, रमेश कुमार, संजीव कुमार, खम्मन सिंह, जटा शंकर, मोहम्मद इमरान, मोहम्मद सलीम, संदीप कुमार, सुनील कुमार, अभिषेक गौतम, पुनीत कुमार गर्ग, अभिषेक त्यागी मौजूद रहे।