चंदौसी। असमोली थाना क्षेत्र एक गांव में 2018 में पीड़ित पिता ने युवक पर नाबालिग पुत्री को बहला-फुसला ले जाने का आरोप लगाते हुए थाने में पॉक्सो एक्ट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मंगलवार को न्यायालय ने साक्ष्य के अभाव में दोनों युवको को दोषमुक्त कर दिया।
एक गांव में 19 जुलाई 2018 को पीड़ित पिता ने एक युवक पर अपनी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसला कर ले जाने का आरोप लगाया था। इसके बाद युवक के विरुद्ध थाने में पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया। पुलिस ने दो युवको के खिलाफ चार्जशीट प्रस्तुत की। मंगलवार को विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट/ अपर सत्र न्यायाधीश ने साक्ष्य के अभाव में दोनों युवकों को दोषमुक्त कर दिया।