फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PET Exam: चंदौसी में देर से पहुंचे कई अभ्यर्थियों की छूटी परीक्षा, डिस्ट्रिक्ट कोड को समझ बैठे केंद्र का स्थान

Sat, 15 Oct 2022 01:56 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौसी (संभल)

सार

प्रवेश पत्र में पहले डिस्ट्रिक्ट का नाम लिखा था, अभ्यर्थी उसे ही परीक्षा केंद्र का स्थान समझ बैठे और भ्रम के चलते चंदौसी के बजाए संभल पहुंच गए। देरी से परीक्षा केंद्र पर पहुंचे वाले अभ्यर्थी अधिकारियों से मिन्नते करते रहे फिर आखिर में मायूस होकर वापस लौट गए।
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र में प्रवेश न मिलने से परेशान अभ्यर्थी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल जनपद में 17 केंद्रों पर प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) शनिवार की सुबह 10 बजे से प्रारंभ हो गई। लेकिन कुछ अभ्यर्थियों के देरी से पहुंचने के कारण परीक्षा छूट गई। प्रवेश पत्र में पहले डिस्ट्रिक्ट का नाम लिखा था, अभ्यर्थी उसे ही परीक्षा केंद्र का स्थान समझ बैठे और भ्रम के चलते चंदौसी के बजाए संभल पहुंच गए।

विज्ञापन


परीक्षा में देरी से पहुंचने वाले अभ्यर्थी अधिकारियों से मिन्नते करते रहे फिर आखिर में मायूस होकर वापस लौट गए। वहीं झांसी में बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में पीईटी परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान शहर में जाम जैसे हालात रहे।

शनिवार को जिले में संभल व चंदौसी में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा दो पारी में संपन्न कराई जा रही है। जिसमें पहली पारी सुबह दस बजे व दूसरी दोपहर तीन बजे से शुरू होगी। पहली पारी में दर्जन भर से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर देरी से पहुंचे। जिससे वह परीक्षा में शामिल नहीं हो सके। इससे महिला अभ्यर्थी रोने लगीं लेकिन इसके बाद भी परीक्षा केंद्र पर तैनात कर्मचारियों ने उन्हें प्रवेश न दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें