फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असमोली गन्ना समिति से गांव जोड़ने का विरोध शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरी (संभल)। अमरोहा गन्ना समिति से जुड़े असमोली ब्लॉक के पांच गांवों के किसानों को असमोली गन्ना समिति से संबद्ध करने का गन्ना अफसरों के प्रयास का विरोध शुरू हो गया है। नरैैठा मोहम्मदपुर में शुक्रवार को एकत्र हुए सैकड़ों किसानों ने असमोली समिति से जोड़ने की कवायद के विरोध में पंचायत की और विरोध प्रदर्शन किया। गुस्साए किसानों ने विरोध प्रदर्शन के बाद आंदोलन का एलान किया।
विज्ञापन

असमोली विकास खंड के शहबाजपुर कलां, मंसूरपुर माफी, नरैठा मोहम्मदपुर, राजा गालिबपुर, गम्मनपुरा सहित पांच गांवों के किसानों ने शुक्रवार की सुबह दस बजे नरैठा मोहम्मदपुर में एकत्र होकर बैठक की। किसानों ने कहा कि गन्ना अफसरों के द्वारा पांचों गांवों को अमरोहा गन्ना समिति से हटाकर असमोली गन्ना समिति से संबद्ध करने की प्रक्रिया का हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। किसानों का कहना है कि अमरोहा गन्ना समिति की फोरनेट की प्रक्रिया तेजी से आगे बढती है। गन्ना आपूर्ति में कोई दिक्कत नहीं आती। जिससे किसानों का गन्ना आपूर्ति का कार्य भी समय से निपट जाता है और समय से अगली फसल की तैयारी हो जाती है। पूर्व में भी इन पांचों गांव के करीब एक हजार किसानों को असमोली गन्ना समिति से जोड़े जाने के प्रयास किए गए थे, लेकिन किसानों ने उस समय भी जमकर विरोध किया था। अब एक बार फिर शुुरू हुई कवायद की भनक किसानों को लगी तो पांचों गांवों के किसान नरैठा मोहम्मदपुर में एकत्र हुए और पंचायत कर किसानों ने विरोध जताया। किसानों ने अनिश्चितकालीन आंदोलन का भी ऐलान किया है। इस दौरान संजीव सैनी, सत्य प्रकाश, रामचंद्र, कमल सिंह, सतीश, धर्म सिंह, महेंद्र सिंह, कासिम, साहबन, इलियास, शराफत, इरशाद, इरफान, अनवार, इंतखाब, मुबारिक, यामीन, आकिल, चांद खां, शमशाद, मुजफ्फर, अनवर, शाहिद, महबूब, अशरफ, मोहम्मद इमरान, अफसर, अहमद हसन, जीशान आदि रहे।
यह मामला मेरे संज्ञान में नही है। आपके माध्यम से जानकारी मिली है। इस मामले में असमोली सचिव से जानकारी की जाएगी। किसानों के हित में जो भी होगा, उस पर हम लोग काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश्वर यादव, जिला गन्ना अधिकारी, संभल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें