फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: शोभायात्रा में हैरतअंगेज करतब देख चकित हुए लोग

विज्ञापन
संभल में नगर कीर्तन शोभायात्रा में शामिल सिख समुदाय के लोग। संवाद
विज्ञापन
संभल। गुरुद्वारा श्री गुरुनानक दरबार की ओर से सिख धर्म के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में नगर कीर्तन शोभायात्रा निकाली गई। कड़ी सर्दी के बीच सिख युवाओं ने कई हैरतअंगेज करतब दिखाकर लोगों को आश्चर्यचकित किया। कई झांकियों ने भी लोगों का मन मोह लिया। शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे।
विज्ञापन

नगर कीर्तन शोभायात्रा गुरुद्वारा से बृहस्पतिवार को सुबह करीब 11 बजे पंच प्यारे पालकी साहिब की अगुवाई में निकाली गई। भाजपा जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह और राजेश सिंघल ने हाजिरी लगाकर संगतों को शुभकामनाएं दीं। शोभायात्रा में मुख्य आकर्षण पंज प्यारे पालकी साहिब, गुरुनानक सैनिक पाइप बैंड (पंजाब), अकाल गतका अखाड़ा गदरपुर (उत्तराखंड), निहंग सिंह जत्था सरहिद (फतेहगढ़ साहिब), राजस्थानी ढोल, शहीद बाबा दीप सिंह गतका ग्रुप, भांगड़ा पार्टी, शेर पंजाब, मीरी पीरी खालसा गतका (अलीगढ़), देश भक्ति और आपसी भाईचारे की झांकी, फूलों का डोला आदि रहे।
इस बीच सिख युवाओं ने कई करतब दिखाए। जिनमें सिर पर बर्फ की सिल्ली रखकर हथौड़े से तोड़ना, आग के गोले में तलवारबाजी करना आदि करतब रहे। जिन्हें देखकर लोग भी आश्चर्यचकित हो गए। इन कतरबों को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। शोभायात्रा मुख्य मार्गों से होकर वापस गुरुद्वारा पर जाकर समाप्त हुई। इस दौरान वीर खालसा सेवादल, महिला सुखमनी सोसाइटी, हरदीप सिंह, धर्म सिंह, गुरजीत सिंह, कुलवीर सिंह, रंजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह, संजय नरूला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


कई संगठनों ने किया स्वागत
संभल। शोभायात्रा का शिवओम गुप्ता होटल, डॉ.सक्सेना अस्पताल, हिंदू जागृति मंच, आरएसएस, धर्म एग्रीकल्चर, दर्शन एग्रीकल्चर, जाट समाज, श्याम सेवा समिति, पंजाबी मंदिर, दरगाह मंदिर, साईं मंदिर, सूर्यकुंड मंदिर आदि पर स्टाल लगाकर स्वागत किया। पंजाबी संगठन, व्यापार मंडल, मुस्लिम व्यापार मंडल, जय बाबा अमरनाथ सेवा समिति ने भी स्वागत किया। संवाद

शोभायात्रा को लेकर अलर्ट रही पुलिस
संभल। नगर कीर्तन शोभायात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन सुबह से ही अलर्ट रहा। शोभायात्रा के मार्गों पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई। शोभायात्रा के दौरान यातायात पुलिस ने भी आवागमन को लेकर व्यवस्था संभाली। संवाद

संभल में नगर कीर्तन शोभायात्रा में शामिल सिख समुदाय के लोग। संवाद

संभल में नगर कीर्तन शोभायात्रा में शामिल सिख समुदाय के लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें