फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव से परेशान लोगों ने लगाया जाम, किया प्रदर्शन

विज्ञापन
संभल के तुर्तीपुर इल्हा में जाम लगाकर प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन
संभल। तुर्तीपुर इल्हा में सड़क पर जलभराव के विरोध में मोहल्ले के लोगों ने संभल-हसनपुर मार्ग पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। समस्या से निजात दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बारिश के होते ही मोहल्ले के लोगों पर आफत आ जाती है। सड़क पर जलभराव हो जाता है और पानी घरों में घुसने लगता है। नगर पालिका परिषद से कई बार समस्या से निजात दिलाने के लिए जलनिकासी का इंतजाम कराने की मांग की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी।
वार्ड सभासद के खिलाफ भी लोगों ने आक्रोश जताया। जाम लगने की सूचना पर नखासा थाना के प्रभारी धर्मपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। जाम लगाने वाले लोगों को समझाया। इसके बाद लोग माने और जाम खोल दिया। इस दौरान हाजी नसीम, हबीब हफीज, आमिर, हाजी गुलशन, अनस, आमिर, अदनान, हाजी शब्बीर, फिरोज, विनोद, अय्यूब, आजम, रिजवान, कलीम, मोहम्मद राहत, नईम, अजीम सैफी, राहत अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें