फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंपुरा में फायरिंग कर बीडीसी सदस्य का अपहरण करने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई (संभल)। सपाइयों ने सत्ता पक्ष के लोगों पर रंपुरा गांव में फायरिंग कर एक बीडीसी सदस्य के अपहरण का आरोप लगाया है। सपा नेताओं के साथ बीडीसी सदस्य के पिता ने एसपी दफ्तर पहुंचकर मामले की शिकायत की है। पुलिस ने मामले की जांच की बात कही है। शुक्रवार दोपहर ढाई बजे सपा नेताओं के साथ एसपी कार्यालय पर पहुंचे रंपुरा गांव निवासी बीडीसी सदस्य इलियास के पिता सत्तार अली ने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष के नेताओं ने उनके पुत्र का अपहरण कर लिया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि शुक्रवार दोपहर साढ़े बारह बजे उनका बेटा इलियास अपने घेर पर बैठा था। इस दौरान सत्तापक्ष के एक नेता अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंच और उनके बेटे को कार में डालकर ले गए। उनका आरोप है कि उनके बेटे के विरोध करने पर फायरिंग भी की गई।
विज्ञापन

एक आरोपी को पुलिस को सौंपने का दावा
बहजोई। बीडीसी सदस्य के पिता की ओर से दावा किया गया है कि उनके बेटे का अपहरण करने वालों में से एक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा है।
कार्रवाई को लेकर कई घंटे कोतवाली पर रहा सपाइयों हुजूम
बहजोई। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सपाइयों का हुजूम शाम तक कोतवाली में रहा। सपाइयों का कहना था कि दोपहर में पुलिस अधीक्षक से जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख पद के लिए निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग की गई थी।
बीडीसी सदस्य के अपहरण की सूचना दी गई है, पुलिस मामले की जांच कर रही है। ग्रामीणों की ओर से एक व्यक्ति को पुलिस को सौंपा गया है उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। बीडीसी सदस्य के मिलने के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी। पूरे मामले की जांच के बाद पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविंद्र प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली बहजोई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें