फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मंदिर की भूमि पर अवैध कब्जे से परेशान लोगों ने घरों पर लगाए मकान बिकाऊ है के बैनर

Sun, 23 Feb 2025 11:59 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
सिरसी में मकान पर बिकाऊ है का पोस्टर लगाते पीड़ित - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संभल।
विज्ञापन

हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के सिरसी चौकी अंतर्गत मोहल्ला चौधरियान में करीब 15 परिवार पलायन करने को मजबूर हैं। उनकी समस्या यह है कि यहां के चामुंडा मंदिर की भूमि पर कुछ लोगों ने लंबे समय से अवैध कब्जा है, लेकिन अधिकारियों ने कोई संज्ञान नहीं लिया। क्षेत्र के लोगों ने 22 फरवरी को डीएम को पत्र देकर बताया कि सिरसी में हिंदू समाज अल्पसंख्यक है। बताया कि यहां जीर्णोद्धार के नाम पर हिंदू धर्मस्थलों पर कब्जा किया जा रहा है। प्राचीन कुएं का नाम बदल दिया गया। चामुंडा मंदिर की भूमि पर अवैध कब्जा किया गया। गलत तथ्य देकर न्यायालय से स्टे लिया गया लेकिन 17 फरवरी को स्टे निरस्त हो गया।
विमल सैनी बताते हैं कि यह समस्या एक दो दिन पुरानी नहीं है। इसके लिए वह लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं लेकिन अफसोस कोई सुनने तैयार नहीं है। जबकि इन समस्याओं से लड़ते-लड़ते न जाने कितने परिवार पहले पलायन करके चले गए। अब नंबर हमारा है, इसलिए हम पलायन करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

यह बोले लोग
- सिरसी में 20 सालों में तमाम हिंदू परिवारों ने पलायन किया है। सुनवाई न होने के कारण वह भी अब पलायन करने के लिए मजबूर हैं। -विमल सैनी, पीड़ित
- जब सुनवाई नहीं होगी तो फिर क्या करेंगे, पलायन करना ही उनकी मजबूरी बन गई है। कोई समस्या को सुनने वाला नहीं बचा है। हमसे पहले भी लोगों ने संघर्ष किया और फिर उन्हें पलायन करना पड़ा। -नन्हें, पीड़ित
- समस्या के समाधान के लिए बीते वर्षों में तहसील परिसर में धरना दिया था लेकिन उस समय भी सिर्फ मिला तो आश्वासन। कार्रवाई आज तक कुछ नहीं हुई। उनकी मांग है कि चामुंडा मंदिर की भूमि पर हुए अवैध कब्जे को हटवाया जाए, ताकि वह पूजा अर्चना कर सकें। -पप्पू, पीड़ित
विज्ञापन

- शिकायत करते करते थक गए हैं। कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही। अब पलायन करना उनकी मजबूरी बन गया है। सामान समेट रहे हैं, जल्द ही पलायन कर जाएंगे।-सोनू, पीड़ित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें