फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: लीकेज और पानी की किल्लत से जूझ रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। नगर पालिका के वार्ड 18 में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। यहां लीकेज की सबसे बड़ी समस्या बनी हुई है। लीकेज से सड़कें उखड़ गई हैं। गहरे गड्ढे हो गए हैं। वहीं गलियों में पानी की सप्लाई नहीं पहुंच रही। अमृत योजना का दावा दो मंजिल तक पहुंचेगा पालिका का पानी फेल साबित हो रहा है।
विज्ञापन




नगर पालिका के वार्ड 18 में मोहल्ला कुरैशियान, मोहल्ला नखासा आंशिक, श्यामनगर आदि क्षेत्र शामिल है। मोहल्ला कुरैशियान का हाल जाने तो यहां कई जगह लीकेज की समस्या बनी हुई है। जिससे पानी की सप्लाई होने पर लीकेज से पानी सड़क पर बहता रहता है। इतना ही नहीं लीकेज से गहरे गड्ढे हो गए हैं। जगह-जगह सड़क उखड़ गई है। नालियां टूट चुकी हैं। इतना ही नहीं नालियों की सफाई भी नियमित नहीं हो रही। जिससे नालियां गंदगी से पटी पड़ी हैं।
कुरैशियान से सटे मोहल्ला नखासा में तिराहे पर ट्रांसफार्मर के नजदीक मेनहोल काफी समय से खुला है। उसका पटला टूट गया है। जिससे हादसा न हो सके और वाहन चालकों को खुला मैनहोल नजर आ जाए। मेनहोल में लोहे का एंगल अटका दिया गया है।
विज्ञापन

-
अमृत योजना के दावे हो रहे फेल
चंदौसी। मोहल्ला कुरैशियान में अमृत योजना के तहत बिछाई गई पाइप लाइन में लीकेज लगातार हो रही है। वहीं मोहल्ले की गलियों में पानी नहीं पहुंच पा रहा। लोगों का कहना है कि प्रेशर नहीं होने से पानी दूसरी मंजिल तक नहीं पहुंचता। कई घरों में ग्राउंड फ्लोर तक पानी नहीं पहुंच रहा। जबकि अमृत योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के दौरान कहा गया था कि तीसरी चौथी मंजिल तक पानी पहुंचेगा। दावे हवा हवाई साबित हो रहे हैं।

मोहल्ला कुरैशियान में पानी की समस्या सबसे अधिक है। पालिका की पानी की सप्लाई फेल हो रही है। यहां कई गलियों के घरों में पानी नहीं पहुंच रहा है। जबकि दावा किया गया था कि दूसरी तीसरी मंजिल तक पानी पहुंचेगा।
मुदस्सिर हुसैन, मोहल्ला कुरैशियान, वार्ड 18

मोहल्ला कुरैशियान में लीकेज से सड़कें खराब हो गई हैं। जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। नालियां टूटी हुई हैं। जिससे परेशानी का सामना करना पड़ता है।
राशिद, मोहल्ला कुरैशियान, वार्ड 18


हमारे वार्ड में पानी की सप्लाई ठीक नहीं है। प्रेशर कम होने से तमाम घरों में पानी नहीं पहुंच रहा। वहीं सड़कें उखड़ी हैं और नालियां टूटी हैं। नालियों की नियमित सफाई नहीं होती। जिससे बीमारी फैलने का भय बना रहता है।
बदरेआलम, मोहल्ला कुरैशियान, वार्ड 18

-
मेरे वार्ड में स्ट्रीट लाइटों की हालत तो ठीक है। अपितु लीकेज से सड़कें खराब हो गई हैं। नालियों के डंडे टूट गए हैं। हालांकि सड़कों का प्रस्ताव बन चुका है। जल्दी की कार्य शुरू होने की संभावना है।
मो. नईम, सभासद प्रतिनिधि, वार्ड 18
-
बयान
वार्ड 18 में सड़क और नालियों समेत लीकेज की समस्या का समाधान शीघ्र कराया जाएगा। जो कार्य होने हैं वह सभी कार्य योजना में शामिल हैं। प्रस्ताव पास होने के बाद कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

धर्मराज राम, ईओ चंदौसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें