फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सांसद बर्क के पिता को उदयपुर फाइल्स बनाने वाली कंपनी ने भेजा नोटिस, कल्कि संभल फिल्म का किया था विरोध

Sat, 07 Feb 2026 01:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

कल्कि संभल फिल्म का विरोध करने पर सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के पिता ममलूकुर्रहमान बर्क को फिल्म निर्माता अमित जानी की कंपनी ने लीगल नोटिस भेजा है। इसमें शूटिंग रोकने की धमकी देकर डर का माहौल बनाने की बात कही गई है।
विज्ञापन
उदयपुर फाइल्स के बाद कल्कि संभल पर फिल्म बनाएंगे अमित जानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कल्कि संभल फिल्म का विरोध कर रहे सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के पिता ममलूकुर्रहमान बर्क को अमित जानी की कंपनी जानी फायरफॉक्स मीडिया की ओर से लीगल नोटिस भेजा गया है। इसमें कहा गया है कि यदि सपा सांसद के पिता अपना बयान वापस नहीं लेते हैं और माफी नहीं मांगते हैं तो कंपनी कानूनी कार्रवाई करने के लिए बाध्य होगी।

विज्ञापन


सपा सांसद के पिता पर आरोप है कि वह संभल में कल्कि संभल फिल्म की शूटिंग नहीं करने देने की धमकी दे रहे हैं। कल्कि संभल फिल्म 1978 और 24 नवंबर 2024 को हुए बवाल को लेकर बनाई जा रही है। इस फिल्म के निर्माता उदयपुर फाइल फिल्म बनाने वाले फिल्म निर्माता अमित जानी हैं।

इस फिल्म में अब्बाजान और भाईजान नाम के दो किरदार हैं। इन दोनों किरदार पर ही यह पूरी फिल्म बनाई जाएगी। यह दोनों किरदार पूर्व व वर्तमान जनप्रतिनिधियों से जोड़कर देखे जा रहे हैं। इस फिल्म को लेकर बुधवार को सपा सांसद के पिता ने कहा था कि इस तरह की फिल्म माहौल खराब करने वाली हैं।
विज्ञापन


तथ्यहीन फिल्म बनाई जा रही है। इसका विरोध किया जाएगा। इसी क्रम में अब फिल्म निर्माता कंपनी ने नोटिस जारी किया है। इसमें कहा है कि सपा सांसद के पिता ने डराने-धमकाने वाले बयान जारी किए हैं। गैरकानूनी तरीके से शूटिंग रोकने की चेतावनी दी है। इससे फिल्म यूनिट में भय और असुरक्षा का माहौल है।

नोटिस में कहा है कि 1978 के संभल दंगे एक ऐतिहासिक और सार्वजनिक रिकॉर्ड का विषय हैं और उस पर फिल्म बनाना भारत के संविधान के अनुच्छेद 19(1)(क) के तहत अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का हिस्सा है। सभी वैधानिक अनुमति और लाइसेंस प्राप्त करने के बाद ही फिल्म का निर्माण किया जा रहा है। कंपनी ने सार्वजनिक माफी मांगने के लिए 15 दिन का समय दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें