फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: समस्याओं से जूझ रहे जवाहर रोड और खुर्जा गेट के लोग

Wed, 29 Apr 2026 01:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। भीषण गर्मी में शहर के जवाहर रोड और खुर्जा गेट में पेयजल व बुनियादी सुविधाओं का संकट गहराया हुआ है। जवाहर रोड पर एकमात्र वाटर कूलर ही लगा है जो प्यास बुझाने के लिए पर्याप्त नहीं है। खुर्जा गेट बाजार में लगा वाटर कूलर काफी समय से खराब पड़ा है।
विज्ञापन

दोनों मुख्य बाजारों में नालियों की सफाई के बाद सड़क पर फैली गंदगी, खराब प्रकाश व्यवस्था, खुर्जा गेट सब्जी मंडी की जर्जर सड़क और पानी के लीकेज से लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। जवाहर रोड पर हैप्पी स्कूल के पास लगा एकमात्र वाटर कूलर ही चालू हालत में है। यहां से थोड़ी दूर बड़े महादेव मंदिर पर लगा कूलर बंद पड़ा है। पूरे बाजार में ठंडे पानी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से राहगीरों और दुकानदारों को प्यास बुझाने के लिए भटकना पड़ रहा है। नलों की संख्या भी इक्का-दुक्का होने से समस्या और बढ़ गई है। सफाई व्यवस्था को लेकर भी लोगों में नाराजगी है। दुकानदारों का आरोप है कि सफाई कर्मी सुबह नालियों की सफाई करने के बाद कीचड़ और कूड़े को सड़क पर ही छोड़ देते हैं, जिससे गंदगी फैलती है और आवागमन में दिक्कत होती है। वहीं जवाहर रोड स्थित गोलघर में प्रकाश व्यवस्था भी ठीक नहीं है, जिससे रात के समय अंधेरा छाया रहता है। इसके अलावा सड़क पर आए दिन लीकेज हो जाता है। वहीं, खुर्जा गेट बाजार की स्थिति भी कुछ बेहतर नहीं है। यहां की सब्जी मंडी की सड़क जर्जर हालत में है, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। यहां बाजार में भी पेयजल की समस्या बनी हुई है। यहां केवल एक ही वाटर कूलर लगा है, जो खराब पड़ा है। ऐसे में स्थानीय लोगों और दुकानदारों को भीषण गर्मी में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।






शहर में 61 सड़कों का निर्माण किया जाना है और 25 वाटर कूलर लगाए जाने हैं, जिनकी स्वीकृति मिल चुकी है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जा रही है। टेंडर होते ही चरणबद्ध तरीके से कार्य कराया जाएगा, जिसमें जवाहर रोड और खुर्जा गेट भी शामिल हैं।
विज्ञापन


धर्मराज राम, ईओ





जवाहर रोड पर ई-रिक्शा की वजह से अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है। नई पेयजल पाइप लाइनों में बार-बार लीकेज हो रहा है। गोलघर पर प्रकाश की उचित व्यवस्था नहीं है, जिससे रात में अंधेरा रहता है। वहीं नालियां चोक होने के कारण गंदगी बनी रहती है।

प्रेम ग्रोवर, दुकानदार, जवाहर रोड





नालियों की सफाई के बाद सफाई कर्मी कीचड़ और कूड़ा सड़क पर ही छोड़ जाते हैं, जिससे गंदगी फैलती है। दुकान के पास बड़ा महादेव मंदिर पर लगा एकमात्र वाटर कूलर भी बंद पड़ा है। ऐसे में गर्मी में लोगों को ठंडा पानी नहीं मिल पा रहा है और परेशानी बढ़ रही है।

राजीव वार्ष्णेय उर्फ बंटू, दुकानदार, बड़ा महादेव

सड़क के दोनों ओर फुटपाथ नहीं बने हैं, जिससे पैदल चलने वालों को सड़क पर चलना पड़ता है। स्पीड ब्रेकर नहीं होने से तेज रफ्तार वाहन गुजरते हैं और हादसे का खतरा बना रहता है। मेरी दुकान के बाहर लगे नल से गंदा पानी आ रहा है, जिससे लोगों को दिक्कत हो रही है।-ज्ञान प्रकाश शर्मा, दुकानदार, खुर्जा गेट



दुकानों के बाहर लगे नल से गंदा पानी आ रहा है, जिससे लोगों को दिक्कत हो रही है। पूरे बाजार में शौचालय की व्यवस्था नहीं है। दुकान के पास एक भी वाटर कूलर नहीं है, जिससे गर्मी में लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।-पराग अग्रवाल, दुकानदार, खुर्जा गेट



दुकान के बाहर लगा वाटर कूलर करीब डेढ़ साल से खराब पड़ा हुआ है, जिससे लोगों को दिक्कत हो रही है। पूरे बाजार में यही एकमात्र वाटर कूलर है, जो बंद होने से गर्मी में लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।-विकास रस्तोगी, दुकानदार, खुर्जा गेट
दुकान के सामने लगा वाटर कूलर करीब डेढ़ साल से खराब पड़ा है, जिससे लोगों को दिक्कत हो रही है। वहीं, सब्जी मंडी की सड़क उखड़ी हुई है और शौचालय की भी कोई व्यवस्था नहीं है।-कपिल चड्डा, दुकानदार, खुर्जा गेट
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें