संभल के सूर्यकुंड तीर्थ पर मेले में चाट पकौड़ी का आनंद लेते लोग।
संभल। सूर्यकुंड तीर्थ पर फेरी मेले का आयोजन हुआ। लोगों ने तीर्थ पर जाकर दर्शन पूजन किया और प्रसाद चढ़ाया। मेले में महिलाओं ने सौंदर्य प्रसाधन का सामान खरीदा तो बच्चों ने खेल खिलौनों की खरीदारी की। चाट पकौड़ी की दुकानों पर भीड़ रही।
सोमवार को सुबह से ही सूर्यकुंड तीर्थ पर मेले में दुकानें लग गईं। दोपहर से मेले में लोगों ने पहुंचना शुरू किया। लोगों ने तीर्थ पर दर्शन और पूजन किया। प्रसाद चढ़ाकर सुख समृद्धि के लिए मनौती मांगी। इसी के साथ मेले में खरीदारी भी शुरू हो गई। महिलाओं ने जरूरत के सामान खरीदे तो बच्चों ने खेल खिलौनों की खरीदारी की। शाम के वक्त मेले में भीड़ बढ़ गई। दुकानों पर लोगों ने चाट पकौड़ी का स्वाद लिया। मेले में सुरक्षा के लिए पुलिस मुस्तैद रही।