फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। भीषण गर्मी में ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को लखनऊ जाने वाली लखनऊ- चंडीगढ़ एक्सप्रेस चार घंटे की देरी से चंदौसी रेलवे स्टेशन पहुंची तो वहीं अलीगढ़ व बरेली जाने वाली नियमित ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से लेट रही। ऐसे में यात्रियों को अपना समय प्लेटफॉर्म पर ही बिताना पड़ा।
विज्ञापन

मंगलवार को चंडीगढ़ से चलकर चंदौसी के रास्ते लखनऊ जाने वाली 15012 अपने निर्धारित सुबह 02.55 बजे न पहुंचकर चार घंटे की देरी से सुबह सात बजे रेलवे स्टेशन पर आई। वहीं चंडीगढ़ जाने वाली 15011 लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस भी अपने समय सुबह 04.55 पर न आकर आधा घंटे की देरी से आई। वहीं बरेली को जाने वाली 54351 अलीगढ़- बरेली एक्सप्रेस अपने समय दोपहर 02.55 पर न आकर दो घंटे की देरी से शाम पांच बजे करीब चंदौसी रेलवे स्टेशन पहुंची। साथ ही सुबह को बरेली जाने वाली 54076 दिल्ली बरेली एक्सप्रेस भी अपने समय से पौन घंटे की देरी से सुबह 07.30 बजे रेलवे स्टेशन आई। इसके अलावा अलीगढ़ जाने वाली 54352 बरेली-अलीगढ़ एक्सप्रेस अपने समय सुबह 07.25 पर न आकर करीब दो घंटे की देरी से 09.30 पर चंदौसी रेलवे स्टेशन पर आई। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें