कथावाचक साध्वी प्रज्ञा भारती ने कथा प्रवचन के दौरान सभी को गौरक्षा का संकल्प दिलाया और कृष्ण लीला का मनोहारी वर्णन किया। मुहल्ला पीर स्थित मंदिर श्री मदन मोहन महाराज में हुए कथा प्रवचन में साध्वी ने कहा कि गाय आज संकट में है। हिंदू होने के नाते हम सभी का फर्ज बनता है कि हम गाय की रक्षा करें।
हिंदू धर्म में गाय को पूज्यनीय माना गया है। सभी गाय को माता कहते है। उन्होने गोवर्धन लीला का मनोहारी वर्णन करते हुए कहाकि भगवान कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत उठाकर गोकुल वासियों की रक्षा की वहीं इंद्र के अभिमान को चूर किया।
उन्होने छोटी- छोटी गऊएं छोटे-छोटे ग्वाल, छोटो सो मेरो मदन गोपाल, प्रभु मेरा जीवन अब तेरे हवाले भजन सुनाकर सभी को भाव विभोर कर दिया। पुष्प वर्षा के साथ भगवान मदन मोहन जी की आरती की गई।
प्रसाद वितरण कर सभी को सिंहस्थ कुंभ में आने का न्यौता दिया। कार्यक्रम में सत्यप्रकाश शर्मा, प्रेमकुमार, नीरज, सुरेंद्र कुमार, गोपाल शंकर वाष्र्णेय, योगेश चौहान, दीपू शर्मा, रतन गोयल, यश वाष्र्णेय, संजय बंसल, अनुज कुमार, आकाश शर्मा आदि ने सहयोग किया।