बहजोई। नगर में 25 लाख रुपये की लागत से काली मंदिर परिसर में पार्क का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए पालिका कार्य योजना तैयार कर रही है। कार्य योजना को डीएम की हरी झंडी मिलते ही पार्क का निर्माण का प्रारंभ करा दिया जाएगा।
अधिशासी अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि नगर के काली मंदिर परिसर में 15 वें वित्त आयोग की धनराशि से नगर पालिका परिषद की ओर से पार्क का निर्माण कराया जाएगा। इसमें फुटपाथ समेत बैंचें, प्ले ग्राउंड, पौधे, ग्रिल युक्त बाउंड्री व हाईमास्ट लाइट लगाई जाएगी।
ईओ ने बताया कि 25 लाख रुपये की लागत से पार्क का निर्माण कराए जाने की प्रक्रिया को लेकर कार्य योजना तैयार की जा रही है।
आगामी समय में होने वाली 15 वें वित्त आयोग की बैठक में जिलाधिकारी से कार्य योजना को हरी झंडी मिलने के बाद टेंडर जारी कर पार्क का निर्माण प्रारंभ करा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि काली मंदिर परिसर में पार्क के निर्माण के बाद आसपास का सुंदरीकरण देखने योग्य होगा।