फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: अभिभावकों से पूछे जाएंगे बच्चों के स्कूल न आने के 18 कारण

Thu, 23 May 2024 02:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। स्कूल की दहलीज से दूर नौनिहालों को चिह्नित किया जाएगा। उनके अभिभावकों से स्कूल न आने के 18 कारण पूछे जाएंगे। साथ ही उनके पूरे परिवार का सर्वेक्षण भी किया जाएगा। यह जिम्मेदारी स्कूल के प्रधानाध्यापक की होगी। जून माह में सर्वे प्रारंभ होगा। इसे लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। ्र
विज्ञापन

शारदा कार्यक्रम के तहत जून माह में परिवार सर्वेक्षण कराया जाएगा। यह कार्यक्रम दो चरणों में चलाया जाएगा। पहला चरण 17 जून से शुरू होकर 17 जुलाई तक चलेगा। दूसरा चरण पहली अगस्त से प्रारंभ होकर 31 अगस्त तक चलेगा। इसे लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
महानिदेशक बेसिक शिक्षा ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। इसमें कहा है कि सर्वे के दौरान स्कूल के प्रधानाध्यापक अपने इलाके में स्कूल न जाने वाले नौनिहालों को चिह्नित करेंगे। वे अभिभावकों से 18 सवाल पूछेंगे। इन सवालों के आधार पर ही वह स्कूल न पहुंचने का कारण जान सकेंगे। इसके बाद इन नौनिहालों का विद्यालयों में दाखिला कराकर उन्हें शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ा जाएगा। बीएसए चंद्रशेखर ने बताया कि सर्वे के दौरान प्रधानाध्यापक पूछेंगे कि क्या बच्चा घर के कामों में लगा हुआ है। कचरा बीनना, घरेलू नौकर, ईंट भट्ठों व खदानों पर काम करने के बारे में भी जानेंगे। इसके अलावा गैराज में काम करना। कृषि व्यवसाय। पुश्तैनी दस्तकारी, छोटे होटलों पर काम करना। भाई बहनों की देखभाल करना और विद्यालय दूर होना आदि के बारे में पूछेंगे। कक्षा कक्ष में छात्र संख्या अधिक होना। शिक्षक का व्यवहार अनुचित होना... जैसे सवाल भी पूछे जाएंगे। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें