फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: हाईवे पर तेंदुआ दिखने से दहशत, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
बबराला। गवां और रजपुरा के बीच हाईवे पर वर्धमान नदी के किनारे एक तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों और राहगीरों में दहशत फैल गई है। मंगलवार शाम मेहुआ हसनगंज गांव के पास तेंदुआ सड़क पार कर नदी की ओर जाता दिखा। राहगीरों ने वाहन की लाइट में उसका वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

आबादी के नजदीक और हाईवे पर तेंदुआ दिखने से आसपास के गांवों में भय का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि शाम होते ही खेतों की ओर जाने में डर लगता है। सूचना मिलने पर बुधवार को वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और निरीक्षण किया।
वन क्षेत्राधिकारी बृजमोहन ने बताया कि मंगलवार शाम तेंदुआ टिपेड़ा गांव के जंगल में दिखा था। इसके बाद वह गवां-बबराला हाईवे पार कर वर्धमान नदी की ओर जाता दिखाई दिया। हालांकि, मौके पर तेंदुए के पंजों के निशान नहीं मिले हैं। वायरल वीडियो उसी स्थान का बताया जा रहा है जहां तेंदुआ दिखा था।
विज्ञापन

वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि रात में अकेले खेतों में न जाएं। बच्चों को भी घर से बाहर न निकलने दें। विभाग की ओर से क्षेत्र को चिह्नित किया जा रहा है। तेंदुए को पकड़ने के लिए जल्द ही पिंजरा लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें