फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ग वार आबादी के आंकड़े निकलने के बाद तय होगा वार्डो का आरक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जिला पंचायत के किस वार्ड में अनुसूचित वर्ग की कितनी आबादी है और कितनी संख्या में अन्य पिछड़ा वर्ग के लोग हैं। यह गणना सामने आने के बाद वार्ड वार आरक्षण की प्रक्रिया शुरू होगी। फिलहाल नए परिसीमन के आधार पर पंचायत राज विभाग वार्डों में वर्गवार आबादी छांट रहा है। महिलाओं की किस वार्ड में कितनी आबादी है। यह भी निकाला जा रहा है। वर्ग वार आबादी के आंकड़े सामने रखने के बाद वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। इस बीच जिला स्तरीय अधिकारी चक्रानुक्रम में आरक्षण का तरीका सीखने लखनऊ जाएंगे। जिला पंचायत राज अधिकारी और जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी को प्रशिक्षण के लिए लखनऊ बुलाया गया है।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी जाहिद हुसैन ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित हो गया है। सदस्य पद का आरक्षण जनपद स्तर पर होना है। इसके लिए लखनऊ में 16 फरवरी को ट्रेनिंग होगी। ट्रेनिंग से लौटने के उपरांत जिला स्तरीय कमेटी आरक्षण तय करेगी। ग्राम प्रधान, ब्लाक प्रमुख और ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य पद के आरक्षण जनपद स्तर पर ही होने हैं। सदस्य और ब्लाक प्रमुख के क्षेत्र में कितनी किस वर्ग की आबादी है। इसके आंकड़े अलग-अलग किए जा रहे हैं। यह काम होने के बाद आरक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें