फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल जिले में आठ दिन से कोरोना का कोई केस नहीं फिर भी सावधानी जारी रखें

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कोरोना संक्रमण का आठ दिन से संभल जिले में एक भी केस नहीं निकला है। इससे स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। हालांकि संक्रमित मरीज मिलना पिछले दो महीने से कम हो गए थे। लेकिन पूरी तरह संक्रमण खत्म नहीं हो रहा था। हर दिन एक या दो लोगों में संक्रमण पाया जा रहा था। कोरोना काल में ऐसा पहली बार हुआ है जब आठ दिनों से किसी भी व्यक्ति में संक्रमण नहीं पाया गया। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की नसीहत दी है। जिससे संक्रमण फिर से न फैल पाए। कोरोना संक्रमण के तीन लाख से ज्यादा सैंपल जिले में लिए जा चुके हैं। जिसमें 3207 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। इस संक्रमण की चपेट में आने से जिले के 45 लोगों को अपनी जान भी गंवानी पड़ी। अब चार संक्रमित लोगों का ही उपचार चल रहा है। पिछले आठ दिनों से कोई नया संक्रमित मरीज सामने नहीं आया है। सीएमओ डा. अजय सक्सेना का कहना है कि कोरोना के मरीज नहीं निकल रहे हैं लेकिन इसके बावजूद सतर्कता जरूरी है क्योंकि कई देश ऐसे हैं, जहां केस निकलना कम हो गया था और दोबारा एक साथ संक्रमण बढ़ा और केस निकले तो लॉक डाउन तक करना पड़ा। अपने यहां ऐसी नौबत न आए। इसके लिए कोरोना से बचाव के उपायों का अमल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें