संभल। तहसील क्षेत्र के गांवों में पंचायत चुनाव की तैयारी हो रही है। चुनाव से पहले पुलिस उन लोगों को एहतियाती कार्रवाई के तहत पाबंद कर रही है जिनसे शांति भंग होने का अंदेशा है। इसी क्रम में अब तक13859 लोगों के खिलाफ असमोली, नखासा, संभल, हयातनगर, बहजोई पुलिस ने चालानी रिपोर्ट उप जिलाधिकारी कार्यालय को भेजी है। रिपोर्ट सीआरपीसी की धारा 107 के तहत भेजी गई है।
एसडीएम की अदालत ने सभी के खिलाफ नोटिस जारी किए हैं। नोटिस मिलने के बाद तय तिथि पर जमानत दाखिल करना या फिर निजी मुचलका भरने की जिम्मेदारी उस व्यक्ति की है जिसके नाम नोटिस जारी किया गया है। शांति भंग के अंदेशे में असमोली थाना पुलिस ने सबसे अधिक 5690 लोगों के खिलाफ चालानी रिपोर्ट भेजी है। बहजोई पुलिस ने 19 चालानी रिपोर्ट में 639 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की अपेक्षा एसडीएम से की है। क्योंकि बहजोई थाना क्षेत्र में संभल तहसील के कुछ ही गांव आते हैं।