फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइटेंशन लाइन में फाल्ट से निकली चिंगारी, सात किसानों की फसल जली

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। हाइटेंशन लाइन में हुए फाल्ट से निकली चिंगारी ने सात किसानों की कई बीघा गेंहू की फसल जलकर खाक हो गई। आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने कई घंटों की मशक्कत से आग पर काबू पाया। बाद में दमकल भी पहुंची, लेकिन तब तक ग्रामीणों ने आग बुुझा ली थी। हादसा कोतवाली क्षेत्र के गांव फत्तेहपुर शरीफनगर में हुआ।
विज्ञापन

शुक्रवार को कोतवाली क्षेत्र के गांव फत्तेहपुर शरीफनगर में नीचे झूल रहे हाइटेंशन लाइन के तारों में अचानक फाल्ट हो गया।
फाल्ट से गिरी चिंगारी के कारण गेंहू की फसल ने आग पकड़ ली और देखते ही देखते आग तेजी से बढ़ी और गांव के किसान शोभित शर्मा, त्रिलोक शर्मा, नौशे, युनुस, मुस्ताक, नवाब व कुलदीप शर्मा के खेत में खड़ी गेंहू की फसल धूं-धूंकर जलने लगी। आग लगती देख आसपास खेतों में काम कर रहे किसान मौके की ओर दौड़े और आग पर काबू पाने में जुट गए।
काफी मशक्कत के बाद किसानों व ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया, लेकिन जब तक कई बीघा गेंहू की फसल राख में तब्दील हो गई। किसानों का कहना था कि हाइटेंशन लाइन के तार काफी नीचे झूल रहे थे, जिससे तार आपस में लड़ गए और फाल्ट से निकली चिंगारी से गेंहू की फसल खाक हो गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुुताबिक सूचना पर दमकल तो पहुंची, लेकिन जब तक आग पर काबू पा लिया गया था। अवर अभियंता विजय पाल यादव ने बताया कि खेत के निकट लगे हाइटेंशन लाइन के पोल के पास किसी पक्षी के टकराने से फाल्ट हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें