फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानी के चुनाव के लिए मतदाता को लुभाने में लगे दावेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। असमोली क्षेत्र के अखबंदपुर गांव में एक दावेदार ने मतदाताओं को लुभाने के लिए बुधवार को रसगुल्ले बांटे थे। दूसरे दावेदार ने शुक्रवार को पकौड़ी और जलेबी बाटी है। पकौड़ी और जलेबी बनाने के लिए गांव में ही हलवाई लगे हुए हैं। थैलियों में पकौड़ी और जलेबी भर कर घर-घर भेजी जा रही है। मतदाता को लुभाने के लिए यह सारा कुछ किया जा रहा है, लेकिन जिलाधिकारी संजीव रंजन ने इसे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बताया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगर कोई भी शिकायत आती है तो उसका प्रशासन संज्ञान लेगा। उन्होंने बताया कि अखबंदपुर गांव में मतदाता से सीधे जानकारी लेंगे अगर किसी ने ऐसा किया है तो कार्रवाई तय है। जिलाधिकारी ने बताया कि शुक्रवार से चुनाव की अधिसूचना जारी हो चुकी है। अधिसूचना दो मई तक प्रभावी रहेगी। इस बीच प्रशासन चुनाव की आदर्श संहिता का पालन कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें