सिंहपुरसानी (संभल)। भाकियू के जिला महासचिव चौधरी वीरेंद्र सिंह को नखासा थाने की पुलिस ने गुरुवार रात से ही घेर लिया था। जब उन्हें शुक्रवार को सुबह सिंहपुरसानी में पंचायत स्थल पर नहीं जाने दिया तो उन्होंने मौके पर मौजूद नखासा के प्रभारी निरीक्षक धर्मपाल सिंह से कहा कि या तो हमें जेल भेज दो या फिर पंचायत स्थल पर जाने दो। पुलिस ने घर से निकलने पर रोका लेकिन वह नहीं माने और दोपहर 12 बजे अपने गांव गुलालपुर जाटों वाला से बाकि पर सवार होकर सिंहपुरसानी आ गई। पुलिस भी पीछे पीछे सिंहपुरसानी आई। इसके बाद धरना स्थल पर पुलिस ने घेराबंदी बनाए रखी। दो घंटे तक पंचायत चली। पंचायत में जिला महासचिव चौधरी वीरेंद्र सिंह कृषि कानूनों के विरोध में गरजे। इसके बाद सड़क पर उतर आए। एसडीएम दीपेंद्र यादव और सीओ अरुण कुमार सिंह ने ज्ञापन स्वीकार करते हुए आधा घंटे में ही उन्हें सड़क से हटा दिया। इस पंचायत में राजीव प्रधान, सचिन चाहल, शंकर सिंह यादव, चंद्रपाल यादव, खचेड़ू लंबरदार, रामचरन शास्त्री, कैलाश कुवंर, गिरीशंकर गांधी आदि मौजूद रहे।