फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में तीन प्रधान और एक बीडीसी सदस्य का परिणाम घोषित हुआ, मतगणना के दौरान दूरी टूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जिले की तीन ग्राम पंचायत के प्रधान पद एक बीडीसी सदस्य के लिए हुए मतदान की मतगणना हो गई। यह मतगणना दोपहर तक पूरी की गई। इस दौरान सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया गया। पुलिस कर्मी भी मतगणना देखने में व्यस्त नजर आए। पवांसा में मतगणना का परिणाम आने पर भीड़ को पुलिस कर्मियों द्वारा दौड़ाया गया। मंगलवार को हुई मतगणना के दौरान पवांसा ब्लॉक की ग्राम पंचायत हसनपुर मुंजब्ता से ग्राम प्रधान पद पर गुलजार ने जीत हासिल की है। वहीं असमोली ब्लॉक की ग्राम पंचायत दबोई कला से प्रधान पद के लिए रानी ने जीत हासिल की है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सैमली से जयप्रकाश को जीत हासिल हुई। जबकिमंसूरपुर माफी के एक बूथ से क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव फरजाना ने जीत हासिल की। इस चुनाव में गौर करने वाली बात यह है कि जो प्रत्याशी चुनाव से पहले मर गए थे। उनके ही परिवार से जीत हासिल की गई है। सैमली में प्रधान पद के प्रत्याशी रवि की मौत हो गई थी। लेकिन उनकी पत्नी को जीत हासिल नहीं हुई। सैमली से जय प्रकाश ने जीत हासिल की है। जबकि हसनपुर मुंजब्ता से मरने वाले प्रत्याशी की पत्नी ने चुनाव जीता है और दबोई कला में मरने वाली प्रधान पद प्रत्याशी की महिला की पुत्रवधू ने चुनाव जीता है। मंसूरपुर माफी में जिस प्रत्याशी का चुनाव चिन्ह पर्चे में शामिल नहीं था। उन्हीं को कामयाबी मिली है। इस चुनाव का मतदान 9 मई को हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें