संभल/चंदौसी। शराब की दुकानों पर उमड़ी भीड़ ने सामाजिक दूरी को तोड़ दिया। इस दौरान नियमों की अनदेखी की गई। पुलिस भी नहीं पहुंची और लोग नियमों का उल्लंघन करते रहे। चंदौसी में पुलिस ने शराब के ठेके पर नियमों का पालन करने के लिए हिदायत दी।
विज्ञापन
संभल में भीड़ बेकाबू ही रही। ठेके बंद होने के बाद ही भीड़ गई। मंगलवार को शराब के ठेके खुलने पर भीड़ उमड़ गई। कोई नियमों का पालन नहीं किया गया। लोग एक दूसरे से सटे हुए खड़े रहे। कोरोना से बचाव की गाइडलाइन का पालन नहीं किया गया। इस दौरान काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। दरअसल लॉकडाउन लागू होने के बाद से ठेके बंद थे। मंगलवार को खुले तो भीड़ उमड़ गई।