फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच-पांच सौ के छह नकली नोटों के साथ पकड़ी गई महिला

Wed, 23 Nov 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक में 49,000 रुपये जमा करने पहुंची एक महिला के पास 500-500 रुपये के छह नकली नोट निकले। बैंक के शाखा प्रबंधक ने महिला को बैंक में मौजूद पुलिस के हवाले कर दिया। देर शाम इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है लेकिन पुलिस का कहना है कि महिला भीड़ होने की वजह से बैंक से ही रफूचक्कर हो गई थी।
विज्ञापन


घटना मंगलवार को पंजाब नेशनल बैंक की सरथल चौकी में ब्रांच में हुई। 
बैंक के शाखा प्रबंधक आरके सिंह ने बताया कि मंगलवार को दोपहर बैंक की कतार लगकर एक महिला काउंटर तक पहुंची। इसके पास 49000 रुपये के 500-500 के नोट थे। करेंसी जमा करने के लिए महिला जब कैशियर के काउंटर तक पहुंची तो उसके 98 नोटों में से 6 नोट जाली निकले। तीन नोटों से ज्यादा नकली होने पर पुलिस को इत्तिला देना अनिवार्य है। इसलिए उन्होंने तत्काल कोतवाली पुलिस को सूचित किया। नोट जमा करने आई महिला को बैंक में मौजूद लेडी कांस्टेबिल और पुलिस कर्मियों के सुपुर्द किया और तहरीर कोतवाली पुलिस को दी। कोतवाली की पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र सिंह यादव का कहना था कि बैंक में भीड़ अधिक थी।

महिला अचानक बैंक से रफूचक्कर हो गई। पुलिस अब महिला की तलाश कर रही है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक बैंक के शाखा प्रबंधक आरके सिंह की तहरीर पर हसीना बेगम पत्नी हाजी लइक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 
विज्ञापन

उधर, महिला को छोड़े जाने के बाद आम तौर पर यही कहा गया है कि पुलिस पर दबाव था। इसलिए महिला को छोड़ दिया गया।

संभल। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से महिला के बारे में पूरी जानकारी मिलेगी। महिला को पुलिस के सुपुर्द किया गया था या नहीं? यह सच भी कैमरे उजागर करेंगे। इसके साथ ही महिला के हाथ में नोट होने  और उन्हें बैंक के कैशियर  के काउंटर तक जमा करने का घटनाक्रम भी रिकार्ड में है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें