स्टेट बैंक खुलते ही लोगों ने बैंक में अंदर जाने के लिए धक्का मुक्की शुरू कर दी। पुलिस ने रोका तो भीड़ के दबाव में मुख्य गेट पर लगा चैनल खिसक गया। पुलिस ने लाठियां फटकार कर लोगों को हटाया। तीन बजे के बाद बैंकों के बाहर से भीड़ कम हो गई।
आर्य समाज रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक पर 10.00 बजे आर्य समाज रोड स्थित स्टेट बैंक के बाहर बैंक खुलने से पहले ही लोगों की कतारें लग गईं थीं। जैसे ही बैंक खुली तो लोग बैंक के अंदर जाने के लिए धक्कामुक्की करने लगे। पुलिस ने लोगों को रोकने का प्रयास किया तो लोगों ने बैंक के चैनल को धकेलना शुरू कर दिया। इससे चैनल खिसक गया। पुलिस ने लोगों पर लाठी फटकार कर बमुश्किल रोका।
आर्य समाज रोड स्थित एक्सिस बैंक के बाहर लोगों की कतारें लगी थीं। लोग बैंक के अंदर जाने के लिए धक्कामुक्की कर रहे थे। उसी समय एक महिला बिना लाइन के अंदर जाने लगी। इसका अन्य महिलाओं ने विरोध किया तो विवाद शुरू हो गया। पास में खड़ी महिला सिपाहियों ने बिना लाइन के बैंक में अंदर जाने का प्रयास कर रही महिला को बैंक से भगा दिया।
नगर के मोहल्ला चौधरी सराय निवासी शाहिद की पत्नी फूलबानों तीन दिन से सरथल चौकी स्थित पंजाब नेशनल बैंक से रुपये निकालने के लिए आ रही थीं। लेकिन जैसे ही वह बैंक में पहुंचती थी उसी समय कैश खत्म हो जाता था। मंगलवार को भी फूलबानों बैंक से रुपये निकालने आई थी। जैसे ही वह बैंक के अंदर पहुंची तो कैश खत्म हो गया। यह सुनकर महिला ने हंगामा करना शुरू कर दिया। महिला को हंगामा करते देख महिला सिपाही ने महिला को बैंक से बाहर निकाल दिया। महिला ने सड़क पर आकर काफी देर तक हंगामा किया।
इक्का-दुक्का चले एटीएम लोगों को हुई परेशानी
संभल(ब्यूरो)। नोट बंदी के चौदहवें दिन भी सभी एटीएम नहीं चल पाए। मंगलवार को पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम सुबह शुरू हो गया। ऐसे में लोग एटीएम से रुपये निकालने के लिए एटीएम के बाहर कतार लगाकर खड़े हो गए लेकिन कुछ देर बाद ही एटीएम का कैश खत्म हो गया। सबसे ज्यादा राहत लोगों को स्टेट बैंक के एटीएम ने दी। सुबह होते ही लोगों ने स्टेट बैंक के एटीएम रुपये निकालने शुरू कर दिए। शाम होने तक लोग स्टेट बैंक के एटीएम से रुपये निकालते रहे। अन्य एटीएम से कैश नहीं निकलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
संभल। चौदह दिन बाद बैंकों के बाहर हालात सामान्य होते दिखे। मंगलवार को सुबह होते ही बैंकों के बाहर लोगों की लाइन लग गईं थीं। लोग बैंक कें अंदर जाने के लिए धक्कामुक्की कर रहे थे। ऐसे में शाखा प्रबंधकों ने लोगों को खाते से भी चार हजार से अधिक रुपये नहीं दिए। इसके चलते तीन बजे तक बैंकों के बाहर भीड़ कम हो गई। जो लोग थे वह बैंक के अंदर थे।