फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-मुंबई में होटलों को सजा-संवार रहे संभल के खजूर के पेड़

Fri, 06 May 2016 01:19 AM IST
हिमांशु शर्मा/संभल
विज्ञापन
खजूर
विज्ञापन
दिल्ली, मुंबई जैसे बड़े महानगरों के प्रतिष्ठित होटलों में संभल के खजूर के पेड़ शोभा बढ़ा रहे हैं। यही नहीं बड़े-बड़े बंगलों और कोठियों के लिए भी इन पेड़ों की मांग आती रहती है। न पौध लगाने की झंझट न उसके बड़े होने का इंतजार। बस पेड़ मंगवाया और लगा दिया।
विज्ञापन


यही सहूलियत होेटलों और रईसों को संभल की ओर आकर्षित कर रही है। संभल जिले के बिलालपत में खजूर के पेड़ तैयार किए जा रहे हैं। नर्सरी में इन्हें तैयार किया जाता है। खजूर के पेड़ जब पांच, दस, पंद्रह और बीस फुट तक लंबे हो जाते हैं तब उनकी बिक्री की जाती है।

ऐसे पेड़ जड़ समेत उखाड़कर बड़े वाहनों से दूसरे शहरों को भेजे जाते हैं। नर्सरी में ही पांच से दस वर्ष की अवधि पेड़ 20 से 30 फुट तक लंबे हो जाते हैं। पेड़ों को सुरक्षित उखाड़ने के लिए जेसीबी और क्रेन का इस्तेमाल किया जाता है।
विज्ञापन


बिलालपत गांव में कई किसानों ने खजूर की नर्सरी तैयार कर रखी हैं। नर्सरी पेड़ों की परवरिश करने और उन्हें बेचने लायक तैयार करने में किसान बड़ा ध्यान देते हैं। पेड़ों को पानी देने के लिए बोरिंग कराए गए हैं। उनकी प्रॉपर देखरेख की जाती है। जब यह पेड़ बड़े हो जाते हैं तब इन्हें मुंबई समेत कई बड़े शहरों में भेजा जाता है। वहां पर पेड़ों को दोबारा से लगाया जाता है। हाईवे के किनारे बनने वाले नए होटलों और बैंक्वेट हालों के परिसर में भी इन पेड़ों की डिमांड है। पांच से दस फीट के पेड़ की कीमत लगभग 35 सौ रुपये आती है।

सोत नदी के किनारे सैकड़ों पेड़ हुआ करते थे। इन्हें चोरी छुपे लोगों ने बेच दिया। बड़े शहरों में यह पेड़ सबसे पहले लगे। जब इन पेड़ों की डिमांड आई तो किसी के दिमाग में पेड़ तैयार करने के लिए नर्सरी लगाए जाने का विचार आया और इसके बाद एक नए कारोबार की शुरूआत हुई। सोत नदी के किनारे लगभग सभी खजूर के पेड़ खत्म हो गए हैं लेकिन कई किसानों ने बिजनेस के लिए खजूर के पेड़ की नर्सरी तैयार कर ली है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें