फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने पाकिस्तान के पीएम का फूंका पुतला

Sun, 23 Oct 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
शहीद के गांव में पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा कम नहीं हो रहा है। ग्रामीणों और भाजपाइयों के साथ मिलकर शनिवार को देहपा गांव में भाजपा जिला पंचायत सदस्य हरेंद्र सिंह उर्फ रिंकू के नेतृत्व में पाकिस्तान पीएम का पुतला फूंका। नारेबाजी की।  
विज्ञापन



पाकिस्तान के पीएम नवाज शरीफ के प्रति आक्रोश व्यक्त करते हुए हरेंद्र सिंह ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद को खत्म नहीं करता है तो आक्रोश और बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को भारत की सेना ने बहादुरी का परिचय देते हुए पाकिस्तान के 7 रेंजर्स और एक आतंकी को मार गिराया। भाजपा भारतीय सेना की सराहना करती है।
उधर, इंटर कालेज चंदावली में शनिवार को श्रद्धांजलि का आयोजन किया गया।

 
इसमें शहीद सुधीश कुमार की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। प्रबंधक ओमप्रकाश सिंह, प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह, अरविंद कुमार, राजाराम, चंद्रपाल सिंह, शैलेंद्र कुमार, अशोक शर्मा, कोमल, सुभाष आदि मौजूद रहे। उधर, जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छछैरा में हुई श्रद्घाजंलि सभा में उमेश प्रताप सिंह, अरविंद सिंह, प्रेमपाल सिंह, राजेंद्र प्रताप, श्रीपाल सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं, संभल के उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक शनिवार को संभल ब्लाक अध्यक्ष रविंद्र कुमार खारी के आवास पर  हुई। बैठक में शहीद सुधीश कुमार को नमन किया गया।
विज्ञापन


कमल सिंह, कमलवीर, बलवीर, पुष्पेंद्र, कुलदीप, राजवीर, नीलम, आशा, भूरे आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता चंद्रपाल सिंह व संचालन प्रदीप शर्मा ने किया। वहीं चंदावली इंटर कालेज में भी मौन रखकर शहीद सुधीश की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह, अरविंद कुमार, राजाराम, चंद्रपाल सिंह, शैलेंद्र कुमार, अशोक शर्मा, कोमल, सुभाष, दोजराज शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें