फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के साथ धान की रोपाई शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। बारिश के साथ धान की रोपाई शुरू हो गई है। दूसरी ओर मेंथा और मक्का किसानों के चेहरे पर चिंता सताने लगी है। उन्हें डर है कि कहीं खेतों में भरा पानी फसल को खराब न कर दे। इसलिए वह फसलों की कटाई में जल्दी दिखा रहे हैं। संभल तहसील क्षेत्र के नवाड़ा, हरसिंहपुर, शफातनगर , बैटला, रजाकपुर में बारिश के साथ रविवार को कई स्थानों पर धान की रोपाई शुरू हो गई। सुबह में झमाझम बारिश से खेतों में पानी भर गया। दोपहर में हल्की बूंदाबांदी के बीच रोपाई की रफ्तार शुरू हो गई।
विज्ञापन

बारिश के बाद खेतों में पानी भर गया है। इससे मेंथा किसानों को चिंता किसानों को सताने लगी है। उन्हें डर है कि कहीं फसल खराब न हो जाए। फसल यदि खराब हुई तो आर्थिक तौर पर नुकसान होगा।
संभल के आसपास क्षेत्र में मेंथा की फसल कई सौ बीघा में होती है। सहलिया अब्दालनगर, मिठौली, कासमपुर, पवांसा, मोहम्मदपुर टांडा, भवानीपुर, छछैरा आदि जगहों पर मेंथा की फसल की कटाई पूरी नहीं हो पाई है। इस बीच हुई बारिश ने अब मेंथा किसानों की चिंता बढ़ा दी है। सहलिया अब्दाल नगर और भवानीपुर के आसपास पानी ज्यादा भरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें