फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: जिले में 44 केंद्रों पर आज से शुरू होगी धान की खरीद

विज्ञापन
संभल में मंडी समिति में क्रय केंद्र संचालन के लिए की गई तैयारी। संवाद
विज्ञापन
संभल। धान खरीद के लिए संभल जिले में शुक्रवार से 44 केंद्रों का संचालन शुरू होगा। क्रय केंद्रों से संबंधित तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। संभल मंडी समिति में शेड के नीचे चबूतरे को खाली करा दिया गया है। चबूतरे के सामने की तरफ तारबंदी कर दी गई है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन और खाद्य विभाग ने संभल जिले में धान खरीद के लिए 44 क्रय केंद्र निर्धारित किए हैं। इनमें चंदौसी तहसील क्षेत्र में 16, संभल तहसील क्षेत्र में 16 और गुन्नौर तहसील क्षेत्र में 12 क्रय केंद्र हैं। इस बार धान का सरकारी भाव भी बढ़ गया है। कॉमन धान का भाव 2369 रुपये प्रति क्विंटल, ग्रेड ए धान का भाव 2389 रुपये प्रति क्विंटल है।
पिछले वर्ष कॉमन धान प्रति क्विंटल 2300 रुपये और ग्रेड ए धान 2320 रुपये प्रति क्विंटल था। डिप्टी आरएमओ संजीव कुमार राय ने बताया कि क्रय केंद्रों का संचालन शुक्रवार से शुरू कराया जाएगा। जिसे लेकर सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। जिले को 66 हजार मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य मिला है जबकि पिछले वर्ष लक्ष्य 65 हजार मीट्रिक टन धान का था। अभी तक 400 किसानों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। जबकि धान बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। जिन किसानों ने रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है वह इस प्रक्रिया को जल्द ही पूर्ण करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें