संभल। संभल जनपद में बुखार का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। हाफिजपुर में बुखार से अब तक पांच मौंते हो चुकी हैं, जबकि रविवार की रात्रि में बहजोई ब्लॉक क्षेत्र के गांव सीकरी भगवंतपुर में महिला शांति देवी (24) पत्नी रिंकू की मौत हो गई।
हालांकि, शांति के मायके वाले हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। मौके पर पहुंचे सीओ ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जबकि गांव के लोगों का कहना है कि महिला बीमार थी, जिस कारण उसकी मौत हुई। क्रांति देवी के भाई विजेंद्र सिंह यादव का कहना था कि आठ वर्ष पहले थाना क्षेत्र के गांव सीकरी निवासी रिंकू के साथ उन्होंने अपनी बहन की शादी की थी।
रविवार की रात दो बजे बहन की मौत हो जाने की सूचना ग्रामीणों के द्वारा मिली थी। सोमवार की सुबह मौके पर जाकर देखा तो बहन का शव मृत अवस्था में मिला था। बहन की हत्या की आशंका को लेकर थाना पुलिस को सूचना दी थी। मौके पर जाकर थाना पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक छह वर्षीय पुत्र को छोड़ गई है। जिसका रो-रोकर बुरा हाल है।