फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: हर हर महादेव के जयकारों के बीच शिवालयों में उमड़ा आस्था का जनसैलाब

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। सावन के अंतिम सोमवार को जब आस्था का सैलाब उमड़ा तो प्रमुख शिवालयों के आसपास जाम की स्थिति बन गई। हर हर महादेव का जयघोष करते हुए कांवड़ियों की भीड़ तड़के से ही शिवालयों की ओर बढ़ने लगी थी। कई जगह शिव भक्तों पर फूलों की वर्षा हुई और उनके लिए नाश्ते व भोजन के लिए भंडारे के प्रबंध किए गए। सुरक्षा के मद्देनजर मंदिरों पर पुलिस बल की तैनाती रही।
विज्ञापन

रविवार देरशाम से ही गंगा जल लेकर कांवड़ियों के जत्थे आने शुरू हो गए थे। यह सिलसिला सोमवार को भी पूरे दिन जारी रहा। अधिकांश जत्थे हरिद्वार और बृजघाट गंगा घाट से गंगा जल लेकर आए थे। इन्होंने अलग-अलग मंदिरों में पहुंचकर भगवान शिव का अभिषेक किया। सिद्दपीठ पातालेश्वर महादेव मंदिर सरायतरीन में तड़के से ही भक्त पहुंचने लगे थे। सुबह होते होते लाइनें लगीं। भक्तों ने भगवान शिव का अभिषेक किया। सूर्यकुंड महादेव मंदिर में भी भक्तों ने भगवान शिव का अभिषेक किया। उधर, फत्तेहपुर भाऊ स्थित प्रकटेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ रही। तमाम शिव भक्त दर्शन करने के लिए पहुंचे।
असमोली क्षेत्र के गांव गुमसानी स्थित झारखंड़ी महादेव शिव मंदिर में सुबह चार बजे से ही जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। श्रद्धालुओं ने भांग, धतूरा, बेलपत्र, पुष्प, दूध और प्रसाद भगवान भोलेनाथ को अर्पित किया। वहीं, कांवड़ियों के जत्थें डीजे के साथ नाचते गाते चल रहे थे। वहीं, मढ़न गांव के प्राचीन शिव मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने भगवान भोले की पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया। इस दौरान डॉ. सुखवीर सिंह, वीरपाल सिंह, राजीव ठाकुर, गौरव कुमार, चित्रेश कुमार, मिंटू ठाकुर, रितिक राजपूत, देवेंद्र सिंह, राहुल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें