फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पुरानी गृहकर प्रणाली को बदलकर नई स्वकर प्रणाली लागू करने का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। नगर पंचायत गवां के द्वारा पुरानी गृहकर प्रणाली को बदलकर नई स्वकर प्रणाली लागू की जानी है। इसकी जानकारी आम लोगों के साथ सभासदों को हुई तो विरोध शुरू हो गया है। मंगलवार को सभासदों ने पुरानी गृहकर प्रणाली को बदलकर नई स्वकर प्रणाली लागू करने का विरोध जताया है। इस बाबत ईओ को ज्ञापन सौंपा है। इसमें पुरानी प्रणाली को बहाल रखते हुए नई प्रणाली को निरस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन

ज्ञापन में सभासदों ने कहा कि जानकारी हुई कि नगर पंचायत गवां में नई स्वकर प्रणाली लागू की जा रही है। जिसमें गृहकर शुल्क वर्ग फीट में लगाया जाना प्रस्तावित है। इससे आम लोगों पर सीधा असर पड़ेगा। उन्हें आर्थिक और मानसिक परेशानी झेलनी पड़ेगी। लोग इस संबंध में उनसे मिलकर अपनी समस्या से अवगत करा रहे हैं। नई प्रणाली को लागू न होने का दबाव बना रहे हैं।
कहा कि गवां में तमाम आबादी ऐसी है जो मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार को चला रही है। नई गृहकर से परेशान होगी। इसलिए इसे न लगाया जाए। यदि जबरन लगाया तो फिर जनता के साथ आंदोलन किया जाएगा। कार्यालय के बाहर धरना दिया जाएगा। इस दौरान अनुराग अग्रवाल, प्रेमवती, संतोष गिरी, पंकज आदि रहे।0000
विज्ञापन


-
शासन के निर्देश पर कार्रवाई की गई है। कोई ज्यादा बदलाव नई स्वकर प्रणाली में नहीं है। टैक्स वसूलने में एकरूपता लाने का प्रयास किया गया है। टैक्स को ऑनलाइन भी जमा किया जा सकेगा। इसके लिए प्रक्रिया कराई जा रही है।
विज्ञापन

स्वेतांक सारस्वत, ईओ, गवां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें