फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र की तीन पीएचसी का संचालन बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र की तीन पीएचसी का संचालन बंद
विज्ञापन

दो जिलों के स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से 80 हजार की आबादी चिकित्सा सुविधा से वंचित
कुढ़फतेहगढ़/चंदौसी (संभल)। मुरादाबाद व संभल जनपद के स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारण कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र की तीन पीएचसी का संचालन बंद हो गया है। करीब एक माह से 80 हजार की आबादी को उपचार की सुविधा नहीं मिल रही है। सरकारी अस्पताल पहुंच रहे मरीज बिना उपचार ही लौट रहे हैं। बिलारी सीएचसी के अधिकारियों ने पीएचसी के संभल जनपद में स्थानांतरण होने की बात कहते हुए चिकित्सा संबंधी सभी उपकरण और दवाएं हटा ली गई हैं।
संभल जनपद बनने के बाद से ही कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुढ़फतेहगढ़, बेरनी और रीठ, आंशिक बिलारी क्षेत्र में आने के कारण मुरादाबाद स्वास्थ्य विभाग के अधीन थे। कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के तीनों पीएचसी क्षेत्र में करीब 50 गांवों की 80 हजार की आबादी है। 17 जून को प्रदेश सरकार ने शासनादेश जारी किया। आंशिक बिलारी में आने वाली पीएचसी कुढ़फतेहगढ़, बेरनी, रीठ को संभल जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरौली से संबद्ध कर दिया गया है। मुरादाबाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से तीनों पीएचसी से स्वास्थ्य चिकित्सा संबंधी सभी सामान, उपकरण एवं दवाओं को निकालकर बिल्डिंग खाली कर सामान बिलारी सीएचसी में शिफ्ट कर दिया गया है। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने भी आना बंद कर दिया है। वहीं संभल जनपद के स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक अपनी सेवाएं शुरू नहीं की हैं। तीनों पीएचसी में ताला लटका है। बिल्डिंग एक-दूसरे के हैंडओवर न होने के कारण अभी तक संचालन शुरू नहीं हो पा रहा है। इन गांव क्षेत्र के मरीज पीएचसी पहुंचते हैं पर ताला लटका होने के कारण लौट जाते हैं।
विज्ञापन

आंशिक बनियाखेड़ा से मुरादाबाद में शामिल दो पीएचसी में उपचार शुरू
तीन पीएचसी संभल में शामिल होने के साथ ही आंशिक बनियाखेड़ा में शामिल पीएचसी नवैनी गद्दी व जरगांव को मुरादाबाद जनपद के बिलारी सामुदायिक केंद्र से संबद्ध कर दिया गया है। इन दोनों पीएचसी पर मरीजों का उपचार भी शुरू हो गया है।
दो दिन पहले ही हमें तीनों पीएचसी की चाबी मिली है। बुधवार को तीनों पीएचसी पर दवाई व अन्य उपकरण रख दिए गए हैं। शुक्रवार से स्टाफ पीएचसी पर पहुंचकर मरीजों का उपचार शुरू कर देंगे। पीएचसी आने वाले मरीजों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

डॉ. विश्वास, एमओआईसी सीएचसी नरौली।
नवैनी गद्दी और जरगांव स्थित पीएचसी में हम लोगों ने स्वास्थ्य सेवाएं शुरू कर दी हैं। कुढ़फतेहगढ़, बेरनी और रीठ की पीएचसी संभल में चली गई है, उनकी जिम्मेदारी नरौली स्थित सामुदायिक केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक की है।
हरीश चंद्र, एमओआईसी सीएचसी बिलारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें