फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-केवाईसी पूर्ण कराने वाले किसानों को ही मिलेगी सम्मान निधि

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जनपद के 2.98 लाख किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिलता है। त्रैमासिक किस्त के रूप में दो-दो हजार रुपये किसानों के खाते में जमा होते हैं, लेकिन इस बार उन्हीं किसानों को सम्मान निधि दी जाएगी, जो केवाईसी कराएंगे। किसान नजदीकी सीएसी सेंटर पर जाकर ई-केवाईसी करवा सकते हैं।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की ओर से किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि दी जाती है। संभल जनपद में करीब 3.07 लाख किसान हैं। इनमें से अब तक दो लाख 98 हजार किसान इस निधि का लाभ रहे हैं। दिसंबर 2021 में केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए सभी किसानों को ई-केवाईसी कराने के निर्देश दिए थे। ई-केवाईसी नहीं कराने पर माह अप्रैल 2022 में किसानों की निधि रोकी जा सकती है। अभी तक जिले में करीब 50 हजार किसानों ने ही ई-केवाईसी कराई है।
उप कृषि निदेशक हीरा सिंह जीना ने बताया कि ई-केवाईसी कराने की आखिरी तिथि अब 31 मई हो गई है, जो किसान ई-केवाईसी नहीं करा पाएंगे, उनकी सम्मान निधि इस बार रुकेगी। ऐसे में समय रहते जनसेवा केंद्र पर जाकर ई-केवाईसी अवश्य करा लें।
विज्ञापन

ई-केवाईसी कराने नहीं कराने वाले किसानों की रुकेगी 11वीं किस्त
इस बार अप्रैल से जुलाई के बीच में 11वीं किस्त जारी होनी है। इसके लिए ई-केवाईसी कराना हर हाल में जरूरी है। सम्मान निधि योजना में हो रहे फर्जीवाड़े को रोकने के लिए सरकार ने नियमों में कुछ बदलाव किए हैं। ई-केवाईसी के बाद किसानों के खाते अपडेट हो जाएंगे। जनसेवा केंद्र पर किसान ई-केवाइसी करा सकते हैं। कृषि विभाग द्वारा इस संबंध में किसानों को अवगत कराया जा रहा है।
किसानों में जागरूकता फैलाने के लिए चलेगा अभियान
उप कृषि निदेशक हीरा सिंह जीना ने बताया कि ई-केवाईसी कराने के प्रति किसानों को जागरूक करने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर अभियान चलेगा। इसकी 19 अप्रैल से शुरूआत की जाएगी। इस संबंध में तैयारियां पूरी की जा रही हैं। 30 अप्रैल तक अभियान चलेगा। किसानों से आग्रह है कि वह नजदीक के जनसेवा केंद्र पहुंचकर ई-केवाईसी करा लें।
जनसेवा केंद्र के माध्यम से ही अब ई-केवाईसी होगी। शासन ने ई-केवाईसी कराने के लिए 31 मई तक समय बढ़ा दिया है। अप्रैल से जुलाई माह के बीच आने वाली 11वीं किस्त उन्हीं किसानों को मिलेगी, जिनकी ई-केवाईसी पूरी हो गई होगी। इसलिए किसान हर हाल में ई-केवाईसी करा लें।
विज्ञापन

हीरा सिंह जीना, उप कृषि निदेशक, संभल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें