फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: शहर में दूसरे दिन पकड़े मात्र आठ कुत्ते, पौटा में अभियान ही नहीं चला

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। शहर में दूसरे दिन भी कुत्तों को पकड़ने का अभियान जारी रहा। नगर पालिका की टीम ने मोहल्ला बेगम सराय से मात्र आठ कुत्ते पकड़े हैं। अब कुत्तों का बधियाकरण कराया जाना है। वहीं पौटा गांव में कुत्ते के हमले में बच्ची की मौत के बाद भी वहां अभियान नहीं चलाया गया।
विज्ञापन

गांव पौटा में नौ साल की रिया की कुत्तों के हमले में जान चली गई थी। वहां जिम्मेदार विभाग ने कुत्तों को पकड़ने का अभियान शुरू नहीं किया है। हालांकि संभल शहर में पागल कुत्ते के द्वारा 20 से अधिक लोगों को काट लिए जाने के बाद जिम्मेदार जरूर गंभीर हुए हैं। नगर पालिका ने सोमवार को कुत्ते पकड़ने का अभियान शुरू किया था, जो मंगलवार को भी जारी रहा। ईओ डॉ. मणिभूषण तिवारी ने कहा कि टीम ने मोहल्ला बेगम सराय से आठ कुत्ते पकड़े हैं। कुत्तों का बधियाकरण कराया जाएगा।
00000000
गवां में कुत्तों का आतंक, रास्ते से डर डर निकलते हैं लोग
गवां। नगर पंचायत में आवारा कुत्तों की दस्तक हर एक गली मोहल्ले और चौराहे पर दिख रही है। सबसे ज्यादा कुत्तों का जमावड़ा होली चौक से नदी वाले मार्ग पर रहता है। ग्रामीणों के अनुसार कस्बे में लगने वाले साप्ताहिक बाजार के दिन खुले में मांस और मछली बेची जाती है। उनके अवशेषों को खाने के लिए कुत्ते मंडराते रहते हैं। कुत्तों के झुंड को देख लोग रास्ते से निकलने से भी डरते हैं। यही हाल सदर बाजार से बड़ी गढ़ी तक का है। यहां आवारा कुत्तों का झुंड दिख जाता है। यह कुत्ता आए दिन किसी न किसी को घायल कर देते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

.होली चौक पर कुत्तों पर जमावड़ा रहता है। नगर पंचायत को कुत्ते पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ना चाहिए। जिससे कुत्तों का डर खत्म हो सके।
-संजीव कुमार, राहगीर गवां

.कस्बे के अधिकतर बच्चे स्कूल जाने आने को पैदल ही निकलते हैं। सड़कों पर कुत्तों के काटने का डर बना रहता है। कुत्तों को पकड़ा जाना चाहिए।
-चंद्रपाल सिंह, दुकानदार गवां

.पहले नगर पालिका क्षेत्रों में कुत्ते पकड़े जाएंगे। उसके बाद वहीं संस्था नगर पंचायत में कुत्ते पकड़ने का काम करेगी।
-स्वेतांक सारस्वत, ईओ गवां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें