फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दूसरा गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बनियाठेर/चंदौसी। चंदौसी-मुरादाबाद स्थित अकरौली चौराहे पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इसमें एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरे घायल की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

बुधवार की रात करीब 9 बजे अकरौली चौराहे पर किसी अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इसमें मुरादाबाद के थाना बिलारी के गांव आरीखेड़ा निवासी गजेंद्र सिंह (35) पुत्र कुंवरपाल सिंह की उपचार के लिए ले जाते समय मौत हो गई। जबकि मृतक का साथी राजा बाबू पुत्र दौजी राम गंभीर रूप से घायल है।
हादसा उस समय हुआ जब गजेंद्र सिंह बहजोई के गांव पुरा स्थित अपनी ननिहाल से वापस गांव लौट रहा था। जैसे ही अकरौली चौराहे पर पहुंचे तो किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को चंदौसी अस्पताल भर्ती कराया। जहां गजेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया और राजा बाबू को रेफर किया गया है। पीड़ित परिजनों ने बताया कि गजेंद्र सिंह अपने दो भाई में सबसे बड़ा था। चार वर्ष पहले बबली से विवाह हुआ है। दो वर्ष की एक बेटी महक है। मृतक की मां सुनीता देवी व अन्य परिजनों का रोरो कर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें