फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा से घर लौट रहे संभल के जीजा-साले की हापुड़ के सिंभावली में सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। नोएडा में सफाई कर्मी का कार्य करने वाले जीजा-साले की हापुड़ के सिंभावली में हुए सड़क हादसे में जान चली गई। इसकी जानकारी संभल के गांव पाली और अमरोहा के गांव तेलीपुरा में परिजन व ग्रामीणों को हुई तो दो गांवों में मातम छा गया। इस जानकारी को सुनकर लोग सन्न नजर आए। परिजनों के साथ ही ग्रामीण भी रोते दिखे।
विज्ञापन

असमोली थाना क्षेत्र के गांव पाली निवासी अनिल (25) पुत्र नन्ने व अमरोहा के गांव तेलीपुरा निवासी ओमप्रकाश (35) पुत्र हरदीप की हापुड़ के सिंभावली में सड़क हादसे के दौरान जान चली गई। अनिल और ओमप्रकाश में जीजा-साले का रिश्ता था। अनिल अपने जीजा को साथ लेकर बाइक से लौट रहा था। रास्ते में ट्रैक्टर से टक्कर लगने से मौत हो गई। पीड़ित परिजनों ने बताया कि अनिल ने बुधवार की रात फोन कर जानकारी दी थी कि वह अपने जीजा ओमप्रकाश के साथ गुरुवार की सुबह आ रहा है।
गुरुवार की दोपहर करीब दो बजे हादसे की जानकारी मिली। अनिल की पत्नी कंचन और दो बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि अनिल और ओमप्रकाश नोएडा की किसी पार्क में सफाई कर्मी का कार्य करते थे। वहीं दूसरी ओर ओमप्रकाश की पत्नी बबली व दो बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है। एक ही परिवार के दो लोगों की मौत से ग्रामीण गमगीन हैं। गांव पाली में ग्रामीणों को अनिल के शव का इंतजार है। वहीं अमरोहा के गांव तेलीपुरा में ओमप्रकाश का शव लेने के लिए परिजन गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें