फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की मौत, मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। बोलेरो की टक्कर लगने से बाइक सवार ग्रामीण गंभीर रुप से घायल हो गया। परिजन एबुलेंस से चंदौसी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। चिकित्सक ने ग्रामीण को मृत घोषित कर दिया। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

बनियाठेर थाना क्षेत्र के गांव थरैसा जयसिंह निवासी मुनेंद्र राघव (40) पुत्र सूरजपाल सिंह राघव गांव में ही परचून की दुकान चलाते थे। गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे वह घर से परचून की दुकान के लिए चंदौसी से सामान लेने के लिए चले थे।
पवांसा-चंदौसी मार्ग पर गांव के निकट ही चंदौसी की ओर से आ रही बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे मुनेंद्र गंभीर घायल हो गए। डायल 102 एंबुलेंस से घायल को आनन-फानन चंदौसी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुनेंद्र की मौत से पत्नी साधना देवी और उसके बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें