संभल। नखासा थाना क्षेत्र के गांव गेलुआ में संभल-हसनपुर मार्ग पर बेकाबू टेंपो ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इसमें बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई। जबकि बाइक पर बैठा दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा देख मौके पर जमा हुई भीड़ ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव अस्पताल भेज दिया और घायल को उपचार के लिए भर्ती कराया। साथ ही पीड़ित परिवार को सूचना दी।
शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। गुरुवार को सुबह साढ़े नौ बजे करीब नखासा थाना क्षेत्र के गांव गेलुआ में बेकाबू टेंपो ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इसमें जिला अमरोहा के थाना सैदनगली अंतर्गत मोहल्ला रहमत नगर निवासी आसिफ (25) पुत्र छोटे की मौत हो गई जबकि मृतक का साथी वसीम गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब यह दोनों बाइक सवार बहजोई से मजदूरी कर घर लौट रहे थे। जैसे ही गांव गेलुआ के पास पहुंचे तो सामने से आए तेज रफ्तार टेंपो ने टक्कर मार दी। इसमें आसिफ की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि वसीम गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद पहुंचे परिजनों ने बताया कि दोनों युवक लकड़ी भरने की मजदूरी बहजोई में करते थे। काम खत्म होने के बाद घर लौट रहे थे। लौटते समय हादसा हो गया। जिसमें एक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। नखासा थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह धामा ने बताया कि हादसे में एक युवक की जान गई है। जबकि दूसरा घायल हो गया है। टेंपो और उसके चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।