संभल। हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र में सिरसी-बिलारी मार्ग पर पेट्रोल पंप के निकट अनियंत्रित पिकअप से गिरकर बदायूं जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव टुकड़ी निवासी शिवम (18) की मौत हो गई। दीपक और राजबाबू घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
यह घटना शनिवार की सुबह साढ़े छह बजे के करीब हुई। सीओ कुलदीप सिंह ने बताया कि एक पिकअप चंडीगढ़ से मजदूर लेकर गांव टुकड़ी थाना वजीरगंज जनपद बदायूं जा रही थी। रास्ते में सिरसी-बिलारी रोड पर कस्बा सिरसी में पिकअप अनियंत्रित होने से तीन लोग घायल हुए। इसमें घायल शिवम की मौत हो गई। सीओ ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।