फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिन पूर्व जुनावई ब्लाक में डीएम मनीष बंसल को निरीक्षण को दौरान कई कर्मचारी गायब मिले थे। डीएम के निर्देश पर बीडीओ ने अनुपस्थित मिले 15 कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोक दिया तथा उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी नरेंद्र कुमार ने बताया जूनावई ब्लॉक मुख्यालय का दो मई को डीएम मनीष बंसल ने निरीक्षण किया था। इनमें सचिव, आजीविका मिशन से जुड़े से कर्मचारी व अन्य ब्लॉक कर्मी अनुपस्थित थे। डीएम ने इस मामले में बीडीओ को जांच कर गायब कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने और स्पष्टीकरण लेने के आदेश दिए थे। डीएम के निर्देश पर बीडीओ नरेंद्र कुमार ने एनआरएलएम राष्ट्रीय आजीविका मिशन योजना से जुड़े प्रबंधक ब्लॉक मिशन के संजीत कुमार, गौरव जैकसन, सुनील कुमार, युवा कल्याण विभाग के चित्रवीर सिंह, एडीओ पंचायत कुलदीप कुमार सहित पांच लोग गायब पाए गए थे। डीएम के निर्देश पर बीडीओ ने जांच की, तो क्षेत्र से गायब 10 ग्राम पंचायत सचिव भी गायब पाए गए। बीडीओ ने सभी 15 कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोक दिया तथा रिपोर्ट बनाकर डीएम को भेज दी है। सभी से इस संबंध में स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। जुनावई के बीडीओ नरेंद्र कुमार ने बताया कि संतोषजनक जबाव न मिलने पर गायब रहे कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें