फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के दौरान निजी स्कूल का छज्जा गिरने से एक बच्चे की मौत, दो घायल

Mon, 17 Aug 2026 01:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। असमोली थाना क्षेत्र के गांव मदाला में अल हसनैन पब्लिक स्कूल का छज्जा गिरने से कक्षा तीन के आठ वर्षीय छात्र निजामुद्दीन की मौत हो गई। वह अपने चचेरे भाई के साथ उसके स्कूल में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गया था। इस दौरान हादसा हो गया। इसमें दो अन्य बच्चे घायल हुए हैं। हादसे की सूचना पर डीएम अंकित खंडेलवाल, एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई, एसडीएम विकासचंद्र और बीएसए अलका शर्मा मौके पर पहुंची। पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली और स्कूल की जांच के आदेश किए गए हैं।
विज्ञापन




मृतक बच्चे के पिता नईम ने बताया कि उनके तीन बच्चे हैं। गांव के ही दूसरे स्कूल लिटिल चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल में बेटा निजामुद्दीन पढ़ता था, वह कक्षा तीन का छात्र था। लेकिन वह शनिवार को अपने स्कूल न जाकर बच्चों के साथ अल हसनैन पब्लिक स्कूल के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 9 बजे चला गया था। 10 बजे हादसा हो गया। इसमें निजामुद्दीन की मौत हो गई। जबकि गांव निवासी सैफ अली (11) और शैदाना (10) घायल हो गए। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि छज्जे पर क्षमता से अधिक बच्चे चढ़ गए थे। इसी कारण छज्जा नीचे गिर गया। मृतक के परिजनों ने किसी भी कार्रवाई से इन्कार किया है। पीड़ित परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। डीएम ने बीएसए को जांच कराने के आदेश दिए हैं। साथ ही विस्तृत रिपोर्ट बनाकर देने के लिए कहा है। बीएसए अलका शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि स्कूल की मान्यता है। हालांकि विस्तृत जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहे थे, जिन्हें देखने के लिए गांव के अन्य बच्चे भी जमा थे। इस होड़ के दौरान ही छज्जे तक तमाम बच्चे पहुंच गए। अचानक छज्जा नीचे गिर गया और उसके मलबे में तीन बच्चे दब गए। चीख-पुकार मचने पर लोगों ने मुश्किल से मलबा हटाकर बच्चों को बाहर निकाला।
विज्ञापन


डीएम और एसपी के साथ अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जो जायजा लिया तो स्कूल प्रबंधन की ओर से बताया गया कि 19 वर्ष से स्कूल संचालन किया जा रहा है। इस दौरान अधिकारियों ने कई मानकों पर सवाल उठाए हैं। हालांकि इनकी रिपोर्ट जांच समिति द्वारा ही तैयार की जाएगी। अभी इसकी जांच के लिए समिति का गठन किया जाना है।
हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर गए थे। वहां पीड़ित परिवार से मुलाकात की है। हादसे के कारण जाने हैं। बीएसए को जांच कराने के निर्देश दिए हैं। उसके आधार कार्रवाई आगे की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें